30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में कानून व्यवस्था व पुलिस बलों की तैनाती पर हुआ मंथन

CG Election 2023: कलेक्टर विनय लंगेह और एसपी टी बंसल ने आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर मंथन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 Oct 2023, 3:29 PM IST

Brainstorming on law and order in elections Koria News

चुनाव में कानून व्यवस्था व पुलिस बलों की तैनाती पर हुआ मंथन

बैकुंठपुर। Chhattisgarh Election 2023: कलेक्टर विनय लंगेह और एसपी टी बंसल ने आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर मंथन किया। इस दौरान कानून व्यवस्था व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की स्थापना, उनके रुकन-ठहरने की जगह, शौचालय, पानी, भोजन मतदान, मतगणना स्थल पर सुविधाएं मुहैया कराने की जानकारी ली।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने विभिन्न विभागों की सहायता एवं समन्वय स्थापित करने निर्देश दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति द्वारा केंद्रीय बल के लिए राशन सामग्री, पेट्रोल-डीजल का इंतजाम किया जाएगा।

यह भी पढ़े: रामपुर में 767 अधिकारी-कर्मियों को प्रशिक्षण दिया, सीधे संवाद कर शंकाओं को किया दूर

स्वास्थ्य विभाग को सभी स्थानों में विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों में डॉक्टर एवं स्नैक बाइट किट, मलेरिया की पर्याप्त दवाई उपलब्ध रखने जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध कराने निर्देश दिए गए हैं। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लीडिंग रोकने ब्लड क्लाथ भी उपलब्ध कराने तथा बाहर से आने वाले बल का कैशलेस ट्रीटमेंट एवं आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान अपर कलेक्टर नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कलेक्टर लंगेह ने लोक निर्माण विभाग को चिन्हित स्थानों पर हैलीपेड का निर्माण करने, बाहर से आने वाले बलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक संख्या-मात्रा में सैंड बैग, कंसर्टिना वायर, सीजीआई शीट, बल्ली बारबेड वायर, पिकेट तथा जेसीबी वेल्डिंग मशीन, 3डी मशीन उपलब्ध कराने निर्देश दिए। वन विभाग को पुलिस बल के अस्थाई कैंप, मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए बांस-बल्ली उपलब्ध कराने, पुलिस बल के ठहरने वाले स्थान-रेलवे साइडिंग पर पानी-शौचालय की सुविधा व अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पुलिस बल के ठहरने वाले स्थान पर पानी की सुविधा के लिए हैंडपंप खनन, जल आपूर्ति एवं स्टोरेज करने पानी टैंक की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजली विभाग को बिजली आपूर्ति, सोलर लाइट, जनरेटर, परिवहन-पुलिस विभाग को अर्धसैनिक बल के लिए बस-ट्रक एवं अन्य वाहन, दूरसंचार विभाग को सिम कार्ड उपलब्ध कराने जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े: नहीं मिल रहा लाभ: झूले को लगाने की बजाए आंगनबाड़ी के अंदर कर दिया डंप