30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं मिल रहा लाभ: झूले को लगाने की बजाए आंगनबाड़ी के अंदर कर दिया डंप

CG News: ग्राम पंचायत सकर्रा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक इन दिनों कबाड़खाना की तरह नजर आ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 18 Oct 2023, 3:13 PM IST

नहीं मिल रहा लाभ: झूले को लगाने की बजाए आंगनबाड़ी के अंदर कर दिया डंप

नहीं मिल रहा लाभ: झूले को लगाने की बजाए आंगनबाड़ी के अंदर कर दिया डंप

मालखरौदा । CG News: ग्राम पंचायत सकर्रा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक इन दिनों कबाड़खाना की तरह नजर आ रहा है। यहां बच्चों के लिए भेजे गए झूला और खेलकूद के सामान एक कोने में पड़े हुए हैं। इसे लगाने के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में एक ओर जहां बच्चों का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें:विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार के तौर पर मिलेगी हस्तशिल्प से बनी कलाकृतियां

वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी केंद्र में लोहे का सामान रखे होने से कभी भी बच्चों के चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। केंद्र में जहां पर छोटेे बच्चे पढ़ाई करते हैं, खाना खातेे हैं, वही लोहे की सामग्री रख दी गई है। इसको लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भी खुद परेशान हैं। बताया जा रहा है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इसे हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है किंतु विभाग के अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।

यह भी पढ़ें:नागपुर गोड़पारा में सड़क बनाने की मांग, कई बार सौंप चुके हैं ज्ञापन

इसके कारण कार्यकर्ता, सहायिका बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो जाए, यह सोचकर चिंतित रहते हैं। कई बारे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर पड़े लोहे के सामग्री से खेलने लग जाते हैं। इधर उपयोग नहीं होने से शासन के पैसे व्यर्थ बर्बाद हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:CG Election 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा लड़ेंगी चुनाव

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग