18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत से सदमे में पूरा परिवार

एनएच-43 पर घर जाने के दौरान हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद सामने फंसी बाइक को काफी देर तक घसीटती ले गई बस

less than 1 minute read
Google source verification
Bike accident

Accidental bike

बैकुंठपुर. तेज रफ्तार बस ने बुधवार की रात बाइक सवार जीजा-साले को पहले तो टक्कर मार दी। इससे बाइक बस के सामने फंस गई और उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। हादसे में दोनों कुचल गए थे।

इससे जीजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर स्थिति में अपनी पत्नी के भाई को अस्पताल ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।


कोरिया जिले के बैकुंठपुर से लगे ग्राम बिशुनपुर निवासी मोती लाल राजवाड़े अपने अपनी पत्नी के भाई रमेश राजवाड़े के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार की रात बैकुंठपुर-चरचा की ओर से अपने घर जा रहे थे।

इस दौरान मनेंद्रगढ़ से आ रही तेज रफ्तार एक अंतरराज्यीय सवारी बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर करीब 8 जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे बस के नीचे बाइक फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों बस के पहियों से भी कुचल गए थे। इससे जीजा मोतीलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने संजीवनी की मदद से गंभीर रूप से घायल रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


दो परिवारों में पसरा मातम
सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे सदमे में हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग