9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्टर ने नोटिस दी तो सीएम रमन के इस मंत्री ने बंद कर दिया अपना फेसबुक अकाउंट

मंत्री ने कारण बताओ नोटिस के बाद व्यय आंकलित करने, अपना फेसबुक अकाउंट बंद करने की दी जानकारी

less than 1 minute read
Google source verification
Minister FB account

Minister FB account

बैकुंठपुर. श्रम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा बैकुंठपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भइयालाल राजवाड़े ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पेज पर चुनाव प्रचार सामग्री पोस्ट की थी। इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर व कलक्टर ने उन्हें नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा था। इस पर मंत्री ने अपना फेसबुक एकाउंट बंद करने तथा व्यय आंकलित करने की जानकारी दी है।


मीडिया के विभिन्न पोर्टल पर एमसीएमसी टीम ने निगरानी के दौरान बैकुंठपुर से भाजपा प्रत्याशी भइयालाल राजवाड़ेे के फेसबुक पेज पर प्रचार सामग्री पोस्ट को चिन्हांकित कर व्यय आंकलन करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी थी। मामले में रिटर्निंग ऑफिसर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने 30 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी राजवाड़े को नोटिस जारी की थी।

इसमें उनके व्यक्तिगत सोशल मीडिया (फेसबुक) पेज पर प्रचार प्रचार-प्रसार सामग्री पोस्ट करने को लेकर 48 घंटे के भीतर लिखित रूप से व्यय की जानकारी मांगी गई थी।नोटिस रिप्रेजेंटेशन ऑफ प्यूपिल एक्ट 1951 की धारा 77(2) के तहत खर्चे को उनके व्यय लेखा में जोडऩे का उल्लेख किया गया था।

कारण बताओ नोटिस के जवाब में भाजपा प्रत्याशी राजवाड़े ने कार्यकर्ता के माध्यम से व्यय आंकलित करने और अपना फेसबुक अकाउंट बंद करने की जानकारी दी है।


सोशल मीडिया की निगरानी करने टीम तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी दुग्गा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता अनुसार हर स्तर पर निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला स्तर पर मीडिया अनुवीक्षण एवं अधिप्रमाणन समिति के माध्यम से मीडिया के सभी माध्यम में प्रचार सामग्री का दैनिक अवलोकन करने टीम गठित की गई है और सभी स्तर पर निरन्तर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग