23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: मनेंद्रगढ़ जिले के कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर दाखिल किया नामांकन

CG Election 2023: एमसीबी जिले के दोनों विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनेद्रगढ़ से रमेश चंद्र सिंह।

less than 1 minute read
Google source verification
,

CG Election 2023: मनेंद्रगढ़ जिले के कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर दाखिल किया नामांकन,CG Election 2023: मनेंद्रगढ़ जिले के कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर दाखिल किया नामांकन

मनेद्रगढ़। CG Election 2023: एमसीबी जिले के दोनों विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनेद्रगढ़ से रमेश चंद्र सिंह व भरतपुर सोनहत से गुलाब कमरों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ें: नई सुविधा: शिवरीनारायण में खुलेगा पुलिस अनुविभागीय कार्यालय

इसके बाद आम सभा का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा से मनेंद्रगढ़ प्रत्याशी श्यामबिहारी जायसवाल व सोनहत से रेणुका सिंह ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया, फिर आम सभा आयोजित हुई। दोनों ही दलों द्वारा इस दौरान शक्ति प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: सत्ता में आई भाजपा तो राज्य की योजनाएं हो जाएगी बंद - CM

मनेंद्रगढ़ के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि जिस भाजपा की पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल में केवल घोषणाएं र्हुइं, हमने 5 साल में कार्य करके दिखाया है। इस चुनाव में भी हम 75 प्लस सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: अवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के बाद आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए विकास हेतु कई योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं। वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने बुरा हाल कर दिया।