
Elephant who killed young man, forest team reached in village
बैकुंठपुर. Elephant killed man: कोरिया वनमंडल में विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को वोट डालने गए एक ग्रामीण युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि सुबह क्षेत्र में वोटिंग चल रही थी, इसी बीच एक हाथी मतदान केंद्र के आस-पास पहुंच गया था। इधर वोट डालने गए युवक को अचानक हाथी से सामना हो गया था। युवक की मौत से उसके परिजनों में जहां मातम पसर गया है, वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
कोरिया वनमंडल बैकुंठपुर अंतर्गत खडग़वां परिक्षेत्र के ग्राम मंगोरा निवासी एक युवक की शुक्रवार सुबह हाथी के हमले में मौत हो गई। मृतक का नाम उमेन्द्र सिंह पिता स्व अमर सिंह (30) है। उमेंद्र अपनेगांव के मतदान केंद्र में वोट डालने गया था, जहां लंबी कतार लगी थी।
उसी समय मतदान केंद्र के नजदीक नदी के किनारे एक हाथी के आने की जानकारी मिली। इसी बीच उमेंद्र नदी की ओर जाने लगा और अचानक उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी को देखकर वह भाग पाता, इससे पहले ही हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
खडग़वां परिक्षेत्र में हाथी मचा रहा तांडव
वनपरिक्षेत्र खडग़वां में पिछले कुछ दिनों से दल से बिछड़ा एक हाथी गांव के आसपास विचरण करता नजर आता है। इससे ग्रामीणों के बीच वह खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग हाथी को रेस्क्यू कर इस क्षेत्र से दूसरी ओर खदेड़े, ताकि ग्रामीण राहत की सांस लें।
क्योंकि अभी धान की कटाई और मिंजाई का सीजन है। फिलहाल घटना के बाद परिक्षेत्र व वन मंडल अधिकारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजन को मुआवजा राशि के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किए।
हाथी सुबह देवाडांड़ बीट में, खदेड़ा गया था मंगौरा बीट
वनपरिक्षेत्र खडग़वां के ग्राम देवाडांड़ बीट में दल से बिछड़ा हाथी नजर आया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने हाथी को मंगौरा बीट की ओर खदेड़ दिया था, जो मंगौरा में नदी किनारे विचरण कर रहा था।
इसी दौरान उसने एक ग्रामीण युवक को कुचल कर मार डाला। मामले में गांव के आसपास जंगल नहीं जाने के लिए मुनादी कराई जा रही है। साथ ही हाथी से दूर रहने और हाथी से किसी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं करने समझाइश दी जा रही है।
Published on:
17 Nov 2023 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
