कई बार हुई खराब, चार घंटे हुई लेट
यात्रियों का कहना है कि दुर्ग से निकलने के बाद से ही बस खराब होनी शुरु हो गई थी। बार-बार रास्ते में खड़ा कर उसमें सुधार किया जा रहा था। ऐसे में बस को खडग़वां में सुबह 7 बजे पहुंच जाना चाहिए था लेकिन 4 घंटे लेट पहुंची। इससे बस में सवार यात्री भी काफी परेशान रहे।