9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैरमर्द से अवैध संबंध के शक में रेत दिया पत्नी का गला, फिर मासूम बेटे और खुद को भी नहीं बख्शा

चरित्र शंका को लेकर रात में हुआ था जमकर विवाद, इसके बाद पति ने दिया जघन्य वारदात को अंजाम

2 min read
Google source verification
Injured in hospital

Injured in hospital

बैकुंठपुर. एक युवक को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर वह पत्नी से झगड़ा करता था। गुरुवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच पति ने चाकू से पहले अपनी पत्नी का गला रेत दिया।

इतने से भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो 6 साल के मासूम बेटे के भी गले पर चाकू चला दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया। घटना के बाद तीनों को अस्पताल में गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


कोरिया जिले के बैकुंठपुर कोतवाली थानांतर्गत ग्राम बडग़ांव निवासी गुलाब सिंह ३५ वर्ष अपनी पत्नी रामकुमारी व 6 साल के बेटे गणेश के साथ रहता है। गुलाब अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था। उसे लगता था कि उसकी अनुपस्थिति में पत्नी गैरमर्द से संबंध बनाती है।

इसी बात को लेकर 30 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुलाब के ऊपर हैवान सवार हो गया और उसने घर में रखा चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसने पत्नी का गला रेत दिया। इतने से भी उसकी हैवानियत खत्म नहीं हुई तो उसने 6 साल के मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा और उसका भी गला लहूलुहान कर दिया।

चाकू के वार से पत्नी व बेटे तड़प रहे थे। इसी बीच उसने खुद के गले पर भी चाकू चलाकर गंभीर रूप से घायल कर लिया।


अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग दौड़क वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि तीनों लहूलुहान पड़े हैं। फिर इसकी सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया।


पुलिस ने पति पर दर्ज किया अपराध
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। अस्पताल से स्वस्थ लौटने के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।