एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घुटरा निवासी अमर सिंह पिता प्रेम सिंह 24 वर्ष 12 जून को घर से निकला था। वहीं उसी गांव की युवती 20 वर्षीय चंपाई बाई (Love couple commits suicide) पिता भगवान सिंह अगरिया भी गायब थी। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे हुए थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा था।