
Forest team on the spot
बैकुंठपुर/जनकपुर. Man-eating leopard: वनांचल ब्लॉक भरतपुर में खंूखार तेंदुए ने मंगलवार की सुबह तालाब से लौट रही महिला को दबोच लिया और करीब 100 मीटर दूर घसीटकर जंगल में ले गया। यहां तेंदुए ने महिला को मार डाला, तेंदुए के हमले में महिला का गला आधा से अधिक कटकर लटक गया है। मामले की सूचना के बाद फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंची। वहीं शव का पीएम कराने अस्पताल भेजा और पीडि़त परिवार को 25 हजार अंतिम संस्कार करने सहायता राशि सौंपी है। तेंदुआ अब आदमखोर हो चुका है। पहली बार जब तेंदुए ने बुजुर्ग महिला को मारा था, उस समय उसके शव का कुछ हिस्सा भी खा लिया था।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगरौली पुरनिहापारा निवासी उमाबाई पति नान बैगा (50) सुबह उठकर तालाब तरफ गई थी। इस दौरान सुबह 7.30 बजे घर के नजदीक खूंखार तेंदुआ झपटा और महिला को जबड़े में दबाकर काफी दूर जंगल ले गया। इससे महिला की मौत हो गई।
मामले की सूचना के बाद ग्रामीणों की हो-हल्ला के बाद तेंदुआ भाग निकला। तेंदुए के हमले के बाद हडक़ंप मच गया और फॉरेस्ट अमला पहुंचा। साथ ही जंगल में शव स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। भयभीत ग्रामीणों ने वन अमले से खूंखार तेंदुए से रक्षा की गुहार लगाई है।
अब तक दो महिला की मौत, एक बालक घायल हुआ
खंूखार तेंदुआ अब तक तीसरी बार बस्ती में घुसकर हमला कर चुका है। पहली बार 10 दिसंबर को कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र के ग्राम गधौरा में बुजुर्ग महिला फुलझरिया (80) को दबोचकर करीब 3 किलोमीटर जंगल ले गया था। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी।
वहीं दूसरी बार कुंवारपुर परिक्षेत्र के ग्राम छापरटोला में घर में घुसकर 8 साल के बच्चे को दबोच लिया था। हालाकि मां-दादी के हो-हल्ला के बाद तेंदुआ मासूम को आंगन में ही छोड़ कर भाग निकला। मामले में मासूम के गले व कमर में हल्की चोट लगी थी। जिसको सीएचसी भरतपुर में इलाज कराया गया है। फिलहाल मासूम सुरक्षित है।
तालाब से लौट रही थी महिला
मुझे सुबह घटना की जानकारी मिली, वैसे मैं जनकपुर के लिए रवाना हुआ। महिला सुबह तालाब से लौट रही थी। उसी समय तेंदुआ महिला को पकडक़र करीब 100 मीटर जंगल की तरफ ले गया। यहां तेंदुए ने महिला को मार डाला। मामले में तत्काल फॉरेस्ट स्टाफ मौके पर पहुंचे और परिजनों को सहायता राशि दी है।
लोकनाथ पटेल, डीएफओ वनमंडल मनेंद्रगढ़
Published on:
03 Jan 2023 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
