अंबिकापुर. Tourist Place: नया साल सामने है, लोग इसे अपनी-अपनी तरह से एंजॉय करने का प्लान बना रहे हैं। कोई पिकनिक स्पॉट जाने की सोच रहा है तो कोई पार्क व मंदिर जाने का। यदि न्यू ईयर (New year) में आप भी पिकनिक जाने का प्लान बना रहे हैं तो परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक फॉल चले आइए। चारों ओर पहाडिय़ों व वनों से घिरे पवई फॉल में करीब 100 फीट की ऊंचाई से झरना गिरता है। पवई फॉल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से लोग भी यहां की खूबसूरती देखने आते हैं। यह स्थल बरबस ही पर्यटकों का मन मोह लेती है।