24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : रेलमंत्री ने किया नए रेललाइन का भूमिपूजन, महापौर ने इस बात पर GM-DRM को लिखा- ये ठीक नहीं है, भाजयुमो और रेलवे ऑफिसरों में हुई तू-तू-मैं-मैं

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भूमिपूजन कार्यक्रम के पोस्टर-बैनर में में सीएम व अन्य बड़े स्थानीय नेताओं की फोटो नहीं होने पर जताई आपत्ति
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Sep 2018, 6:32 PM IST

Rail line bhumipujan programme

Rail line bhumipujan programme

चिरमिरी. केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कोरबा-हरदीबाजार की आमसभा में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरिया में चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट स्टेशन के बीच नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

केंद्र-राज्य सरकार 10.5 किलोमीटर तक बिछने वाली नई रेलवे लाइन की लागत 241 करोड़ को 50-50 प्रतिशत वहन करेगी। इधर मेयर ने आमंत्रण-पत्र में अपना नाम नहीं होने पर जीएम व डीआरएम के व्हाट्सएप पर जहां आपत्ति जताई, वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम व विधायक का कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर में फोटो नहीं होने पर जमकर हंगामा किया।

कार्यक्रम में कोयला एवं रेलमंत्री गोयल ने कोरबा के हरदीबाजार में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चिरमिरी व नागपुर हॉल्ट स्टेशन के बीच नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य कराने भूमिपूजन किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने भूमिपूजन कराने चिरमिरी में कार्यक्रम रखा था।

इसमें बिलासपुर से डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय की टीम एक दिन पहले ही चिरमिरी पहुंची थी। इस अवसर पर महापौर के डोमरु रेड्डी, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, कलक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे-जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूूद थे।


2013 में सर्वे कराया, 2018 में निर्माण कार्य प्रांरभ होगा
जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में 100 नई रेलवे लाइन निर्माण के लिए सर्वे कराया गया था। इसमें चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट स्टेशन के बीच 10.5 किलोमीटर भी शामिल था। इस दौरान लाइन विस्तार कराने रेलवे ने 69 करोड़ लागत का डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा था। नई रेलवे लाइन निर्माण होने के बाद अंबिकापुर, नागपुर, चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ स्टेशन से होकर गाडिय़ां गुजरेंगी। इससे नगर निगम चिरमिरी सहित आस-पास के ग्रामीण अंचल को बेहतर लाभ मिल पाएगा।

नागपुर हॉल्ट स्टेशन की बदल जाएगी तस्वीर
नागपुर हॉल्ट स्टेशन में अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती है। इससे चिरमिरी सहित स्टेशन के आसपास के पैसेंजर्स को अंबिकापुर-जलबपुर एक्सप्रेस से सफर करने अन्य बैकुंठपुर स्टेशन जाने की मजबूरी है। नई रेलवे लाइन बिछने के बाद नागपुर हॉल्ट स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिल जाएगा और कई ट्रेनों का स्टॉपेज मिलेगा।

हालांकि स्थानीय नागरिकों ने मामले में कई बार स्थानीय विधायक, मंत्री, रेलवे प्रशासन व दिल्ली तक चिट्टी लिखकर नागपुर हॉल्ट स्टेशन में स्टॉपेज की लगाई है।


आमंत्रण पत्र से नाम गायब, नाराज महापौर ने जीएम-डीआरएम को मैसेज भेजा
नगर निगम चिरमिरी के महापौर रेड्डी का आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने से नाराज हो गए हैं। जिससे रेलवे जीएम-डीएमआर को वाट्सएप व मैसेज भेजकर विरोध जताया है। महापौर ने अपने मैसेज में लिखा है कि ये ठीक नहीं है, सो प्लीज सी दे मैटर। उन्होंने बताया कि रेलवे भी पार्टी पॉलिटिक्स में फंस गई है।

ऐसा लगता है या तो मेरे सीधे-साधे राजनैतिक कार्यप्रणाली से शासन के लोग हल्के में ले रहे हैं। हमारे शहर में आयोजित होने वाली कार्यक्रम प्रजातांत्रिक मूल्यों के तहत शहर के प्रथम नागरिक को ही नहीं बुलाया जाना, सरासर गलत है। वहीं हर गलती पर शासन के लोगों को आगाह करना हमारा भी काम है।

इसलिए मैंने रेलवे को अवगत करा दिया है। बाकी रेलवे की मर्जी है। मामले को रेलवे बोर्ड तक ले जाया जाएगा। हालांकि कार्यक्रम में महापौर रेड्डी शामिल हुए और भारी विरोध के बाद कार्यक्रम को संबोधित करने का मौका मिला।


रेलवे अफसर-भाजपा कार्यकताओं के बीच जमकर बहस चली
चिरमिरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित चिरमिरी-नागपुर नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य की भूमिपूजन में भारी हंगामा किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रीत जैन ने बैनर-पोस्टर में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाने और प्रदेश के बड़े नेताओं की फोटो नहीं लगाने पर आपत्ति जताई।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बिलासपुर के रेलवे अधिकारी व भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस चली और हाथापाई करने की भी चर्चाएं होने लगी थी। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से प्रोटोकॉल आया है। उसी के आधार पर कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों की फोटो लगाई गई है। मामले में काफी मशक्कत के बाद विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग