5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के पीछे दफन कर रखी थी राज्य सरकार की इतनी कीमती चीजें, पुलिस ने गड्ढा खोदकर निकाला

2 युवकों ने मिलकर दिया था इस वारदात को अंजाम, दोनों की निशानदेही पर गड्ढा खोदकर बरामद की गईं चीजें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 May 2018, 3:12 PM IST

Buried things

Police dug pit

पटना. कोरिया जिले के ग्राम पटना की सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान का आधी रात को ताला तोड़कर 28 हजार 425 रुपए की शराब चोरी कर ली गई थी। आरोपियों ने शराब को जमीन के भीतर गाड़कर छिपा दिया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धरदबोचा तथा गड्ढा खोदकर शराब निकाल लिया। दोनों ने दुकान का सीसीटीवी कैमरा, मॉनीटर को भी उखाड़कर चोरी कर ली थी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


कोरिया जिले के पटना स्थित चितमारपारा निवासी धीरज साहू पिता सुशील साहू (25) बुधवार को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें मंगलवार-बुधवार की रात को सरकारी अंग्रेजी शराब का ताला तोड़कर 28 हजार 425 रुपए की शराब चोरी करने की बात कही थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

इस दौरान विशेष टीम गठित कर पटना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्से में भेजा गया। वहीं मुखबिर की सूचना पर चितमारपारा पटना निवासी रामसिंह बसोर पिता केशव प्रसाद बसोर व कुंदन कुमार बसोर पिता अधीन सिंह बसोर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की बात कबूल की।

आरोपी रामसिंह ने बताया कि उसने गड्ढे में शराब छिपाकर रखी है। उसकी निशानदेही पर आरोपी के घर के पीछे नालीनुमा गड्ढा खोदकर पुलिस ने शराब बरामद कर लिया। वहीं आरोपी कुंदन की निशानदेही पर उसके घर के पीछे बाथरूम के पास झाड़ी में छिपाकर रखी थी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सोनी, सत्येंद्र सिंह, डीपी रवि, शशि भूषण, जैनेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, सागर कैवत्र्य, विद्यानंद, अजय पोया, भुनेश्वर राजवाड़े शामिल थे।

सीसीटीवी कैमरा, मॉनीटर उखाड़ कर चोरी
आरोपियों ने अंग्रेजी शराब दुकान का ताला तोड़कर करीब 28 हजार की शराब चोरी कर ली। वहीं दुकान की सीसीटीवी कैमरा, मॉनीटर को भी उखाड़कर चोरी कर ली थी। पुलिस ने कैमरा, मॉनीटर को आरोपी कुंदन के बाथरूम के पास झाड़ी से बरामद किया है। ीपी रवि, शशि भूषण, जैनेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, सागर कैवत्र्य, विद्यानंद, अजय पोया, भुनेश्वर राजवाड़े शामिल थे।