1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरीया
नगर सेना कार्यालय में ड्यूटी के दौरान जवानों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, देखें
Play video

नगर सेना कार्यालय में ड्यूटी के दौरान जवानों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, देखें

Koria News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर सेना कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Google source verification

Viral Video: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर सेना कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर नगर सेना के जवानों को कार्यालय के भीतर बैठकर शराब पीते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी नजर आता है कि कार्यालय के बाहर नगर सेना/पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई है और अंदर जाम छलकाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 से 3 दिन पुराना है।

वीडियो सामने आने के बाद से ही जिले में हड़कंप मच गया है और आम जनता में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जवान ही ड्यूटी के दौरान इस तरह (Viral Video) शराबखोरी करेंगे तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़