
एक लाख लोगों के स्वास्थ्य की होगी जांच
कोटा.रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ की ओर से वर्ष 2018-19 में एक लाख लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कमलेश केदावत तथा सचिव डॉ. एचएन माखीजा ने बताया कि क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी उन्मूलन को लेकर विभिन्न परियोजनाएं चलाता रहा है। क्लब की ओर से मण्डाना, कापरेन, सांगोद और कैथून में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें न्यूरो सर्जन, फिजिशियन, डेंटल, ऑर्थो, गाइनोकॉलॉजिस्ट, शिशु रोग से संबंधित जांच एवं परामर्श नि:शुल्क दिया जाएगा।
10 हजार बच्चों की आंखों व दांतों को होगा परीक्षण
डॉ. केदावत ने बताया कि शहर के प्रमुख राजकीय स्कूलों और जेडीबी कन्या महाविद्यालय में 10 हजार बच्चों की आंखों और दांतों का भी नि:शुल्क परीक्षण किया जाएगा। गांवों में नैत्र शल्य चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। डॉ. माखीजा ने बताया कि रोटरी इन्टरनेशनल के वाश प्रोग्राम के तहत 10 सरकारी स्कूलों में शौचालयों को सुधारने, स्वच्छ पीने योग्य जल के लिए आरओ मशीनें उपलब्ध कराने, हाथ धोने समेत विभिन्न स्वास्थ्य जानकारियों को देने का कार्य किया जाएगा।
ट्रेनर किशोर मदनानी ने बताया कि जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढाने के लिए संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं पौधरोपण, प्याऊ, महामारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, ट्रेफिक नियम की पालना के लिए जागरूकता कार्यक्रम, वृद्ध, असहाय, अनाथों की मदद, कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं को भी जारी रखा जाएगा।
Published on:
28 Jun 2018 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
