
BIG News: कोटा में ब्रिस्बेन वायरस का कहर, हर 5 दिन में 1 मौत, डॉक्टर्स भी हैरान
कोटा. गर्मी के तीखे तेवर के बीच हाड़ौती में swine flu का कहर जानलेवा होता जा रहा है। सर्दी के मौसम में सक्रिय होने वाला यह Swine flu virus गर्मी में सक्रिय है। कोटा के अस्पतालों में मंगलवार को दो और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव ( swine flu Positive ) मरीजों की मौत हो गई। मरीजों की मौत के बाद चिकित्सा महकमे हड़कम्प मचा है।
Read More: हैवान पिता ने पूरी ताकत से लट्ठ मार फोड़ा मां-बेटे का सिर, बाद में एल्युमिनियम के तार से घोंटा गला!, पोस्टमार्टम में खुलासा
चिकित्सा विभाग के अनुसार, बारां जिले के अंता निवासी अनीस मोहम्मद (45) ने मंगलवार को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनीस को 22 अप्रेल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 23 अप्रेल को जांच में अनीस को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। वहीं, झालावाड़ के गागरोन निवासी कालीबाई (32) की एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कालीबाई को 25 अप्रेल को एमबीएस में भर्ती करवाया गया था। 26 अप्रेल को जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिली।
बदला स्ट्रेन...
प्रदेश में इस बार स्वाइन फ्लू ने स्ट्रेन बदला है। डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार ब्रिस्बेन वायरस अटैक कर रहा है। विषय विशेषज्ञ चिकित्सक इसकी मारक क्षमता थोड़ी कमजोर बता रहे है, लेकिन आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता नहीं है।
Read More:हैवान पिता ने पूरी ताकत से लट्ठ मार फोड़ा मां-बेटे का सिर, बाद में एल्युमिनियम के तार से घोंटा गला!, पोस्टमार्टम में खुलासा
अप्रेल में इनकी हुई मौत
फिरोदा, बूंदी
कालूलाल, इन्द्रगढ़
झालावाड़ पिड़ावा की लीला बाई।
Read More: पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार खुद झूल गया फंदे पर!, 2 दिन से कमरे में बंद थी खून से सनी लाशें
120 दिन में 24 मौतें
कोटा के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से पिछले 120 दिनों में करीब 24 मरीजों की मौत हो चुकी। यानी हर 5 दिनों में औसत 1 मरीज स्वाइन फ्लू वायरस के चलते मौत का शिकार हुआ है। इनमें कोटा जिले के 14 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले हैं। जबकि कोटा जिले में करीब 244 मरीजों को जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
Updated on:
01 May 2019 11:00 am
Published on:
01 May 2019 11:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
