रजिस्ट्रेशन डेस्क के समन्वयक डॉ. मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह से सभी डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को ईमेल व मोबाइल के जरिए आमंत्रित कर दिया जाएगा। कुलपति स्वर्ण पदक 1 व कुलाधिपति स्वर्ण पदक 1 समेत हर ब्रांच के कुल 34 स्वर्ण पदकों का आवंटन भी किया जाएगा। बैठक में समारोह के समन्वयक प्रो. बीपी सुनेजा, प्रो. अनिल के माथुर, डीन प्रो. डीके पलवलिया, प्रो. सीपी गुप्ता, विवि के वित्त नियंत्रक राकेश भारती व समस्त समितियों के कन्वीनर व शिक्षक एडवाइजर मौजूद रहे।