10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिए कोटा में 125 साल पहले कैसे लिखे जाते थे निकाहनामें, जर्जर कागजों में आज भी कायम है निशानियां

जून 1897 में भूरे खां का निकाह मुन्नी के साथ हुआ था। वकील मतीन शाह व ख्वाजू व लटूर गवाह बने थे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 30 Apr 2018, 2:00 PM IST

nikahnama

कोटा . जून 1897 में भूरे खां का निकाह मुन्नी के साथ हुआ था। वकील मतीन शाह व ख्वाजू व लटूर गवाह बने थे। जोड़ा कौमियत अर्थात बाहर का रहने वाला था। दुल्हन के पिता शाहबाज खान थे, दूल्हे के पिता सुल्तानखां। महर की रकम एक अशरफी व 80 रुपए तय की गई। 13 मोहर्रम को किशोरपुरा में निकाह हुआ।

इससे भी पहले हिजरी सन 1312 में यानी 127 वर्ष पहले भूरी ने दूल्हा सुख वल्द पीर बख्श से निकाह कुबूल कर दो परिवारों को खुशियों से भरा। कैस मोहम्मद की बेटी के निकाह में नत्था के बेटे मोहम्मद ने वकील की भूमिका निभाई थी, वहीं करीमा के बेटे याकूब और बुलाकी के बेटे अहमद इस निकाह के गवाह थे। निकाह नावड़ा पाड़ा में पढ़ा गया।


है न रोचक! यहां जिक्र हो रहा है निकाह नामों का। शहर काजी अनवार अहमद के कार्यालय पर ऐसे ही 100 से 125 साल पुराने कई निकाह नामे संग्रहित हैं। ये रजिस्टरों के रूप में हैं। कोई रजिस्टर 100 निकाहों का सबूत है, तो किसी में इससे भी ज्यादा दर्जगी। शहर काजी कार्यालय निकाह नामों का संग्रहालय बन गया है।

शादी में संभल कर जाना...सड़कों पर दौड़ रही है मौत, राह चलतों को बना रही निशाना
नाजुक हो गए पन्ने
ये निकाह नामे बिना लाइन के कागज वाले रजिस्टर के रूप में हैं। रजिस्टरों को बेहद सलीके से उठाना पड़ता है। पन्ने काफी नाजुक हो गए हैं। इसके बावजूद स्याही आज भी अमिट है। निकाह नामे शहर काजी के नाना शहर काजी फैज मोहम्मद के जमाने के हैं। 1959 में फैज मोहम्मद के इंतकाल के बाद अनवार अहमद शहर काजी बने, तो निकाह नामों की फाइलिंग की जाने लगी। यानी बाद के निकाह नामे फाइलों में हैं।

Read More: एक रुपए में हो गई शादी, सर्वजातीय समाज के 80 जोड़े

क्या लिखा जाता है
यह एक तरह से दूल्हा दुल्हन का कुबूलनामा है, नाम व अन्य आवश्यक जानकारियों के साथ ही एक वकील, दो गवाह व दूल्हा दुल्हन के माता पिता व निकाह करवाने वाले समेत आठ व्यक्तियों के दस्तखत लिए जाते हैं। नायब काजी जुबेर अहमद बताते हैं कि मौके पर तैयार निकाह नामे के साथ शहर काजी निकाह प्रमाण-पत्र व निकाहनामे की प्रति भी पक्षकारों को देते हैं।

Read More: वीडियो...कोटा में बूंदी के भालू ने मचाया उत्पात
उपचारित कराने का विचार
शहर काजी अनवार अहमद ने बताया कि हमारे पास 125 साल पुराने निकाह नामे संग्रहित हैं। इनमें 1312 हिजरी सन में हुए निकाहों का भी जिक्र है। इनको निशानी के तौर पर संरक्षित रखा है। रजिस्टरों के कागजों पर स्याही की रंगत फीकी नहीं हुई है, कागज जीर्ण-शीर्ण हो रहे हैं। इन्हें उपचारित करने पर भी विचार कर रहे हैं।