1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में हुई जुआरियों व सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कार्यवाही, किये गए 26850 रुपए बरामद

आरकेपुरम् पुलिस ने शुक्रवार देर रात को जुआ खेलते हुए 14 जनों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 26850 रुपए बरामद किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 5 May 2018, 4:34 PM IST

arrested

कोटा . शहर पुलिस की ओर से जुआ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आरकेपुरम् पुलिस ने शुक्रवार देर रात को जुआ खेलते हुए 14 जनों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 26850 रुपए बरामद किए।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि श्रीनाथपुरम् सी सेक्टर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक प्रताप राव व सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां से राम स्वरूप शर्मा, शफी, कालू यादव, औंकार लाल, नजाकत, ललित, राहुल,शौकत अली, शेर सिंह, पप्पूलाल, घनश्याम, महेन्द्र, राम किशन व सुरेश को ताश के पत्तों व पर्ची से जुआ खेलते हुए पकड़ा। मौके से 26850 रुपए जब्त किए गए। सभी के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में जुआरियों व सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है।

Read More:कोटा की ऐसी कॉलोनी जहां भीषण गर्मी में नहीं मिल रहा लोगो को पीने का पानी
वही दूसरी और विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने का प्रयास किया लेकिन चोर नकदी ले जाने में सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


रि‍श्‍वत के आंच में सहायक अग्‍नि‍शमन अधिकारी के हाथ जले
थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह थाने पर सूचना मिली कि दिनेश पार्क के सामने बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। जिसके साथ किसी ने छेड़छाड़ का प्रयास किया है। इस सूचना पर वे, उदयोग नगर सीआई लोकेन्द्र पालीवाल व गुमानपुरा सीआई आनंद यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारीमौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका देखा। वहांं एटीएम मशीन को दो जगहों से गैस कटर से काटा गया था।जहांसे नोट निकलते हैं और नीचे की तरफ जहां नोट रखे जाते हैं।

वहां से मशीन को काटा गया है। देखने से तो ऐसा भी लगा रहा है मानो उसे जलाने का भी प्रयास किया गया हो। सीआई ने बताया कि अभी यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि मशीन में नकदी कितनी है। साथ ही एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी देखी जाएग़्ाी। जिससे इसे करने वालों का पता लगाया जा सके। लेकिन अभी तक बैंक प्रबंधन ने न तो रिपोर्ट दी है और न ही नकदी के बारे में बताया व न ही सीसीटीवी फुटेज दिखाए हैं। शाम तक ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।