18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election: कोटा के इन 16 मतदान केंद्रों पर शराब के साथ चलता है पैसा!, निर्वाचन विभाग सख्त

निर्वाचन विभाग ने कोटा जिले में 16 मतदान केंद्र चिन्हित किए हैं, जहां मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब के साथ पैसा बांटे जाने की संभावना ज्यादा रहती है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 23, 2019

sensitive Polling Booth

Lok Sabha Election: कोटा के इन 16 मतदान केंद्रों पर शराब के साथ चलता है पैसा!

सांगोद. चुनाव ( Lok Sabha Election ) आते हैं तो मतदाताओं को पैसा और शराब का लालच देकर मतदान की शिकायतें भी आम हो जाती हैं। निर्वाचन विभाग की भी कोशिश है कि इस तरह के कृत्यों पर रोक लगे। इसके लिए विभाग नई कवायद कर रहा है। सांगोद विधानसभा क्षेत्र में भी निर्वाचन विभाग ने ऐसे 16 Polling Booth चिन्हित किए हैं जहां चुनाव के दौरान मतदाताओं को शराब और पैसा बांटने की संभावना ज्यादा रहती है।

Read More: राजस्थान में कांग्रेस की लुटिया डूबाने पर तुले अफसर, लोकसभा चुनाव में हो सकता है भारी नुकसान!

इन बूथों पर निर्वाचन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। विभाग ने ऐसे बूथ चिन्हित कर जगह-जगह सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगाए हैं। इन पर शिकायत नम्बर अंकित हैं। चुनाव के दौरान इस तरह के कृत्य नजर आने पर मतदाता उसकी शिकायत विभाग को कर सकेंगे। मतदाताओं को भी जागरूक करने के लिए समझाइश की जा रही है।

Read More: खुलासा: एमबीएस के बाद अब नए अस्पताल में घोटाला, महंगे दामों पर खरीदे इंजेक्शन, अफसरों में बंटा कमीशन

यह 'भयग्रस्त' माना
राजगढ़ के बूथ संख्या 79 को विभाग ने भयग्रस्त मतदाता बूथ श्रेणी में भी चिन्हित किया है।
चुनाव में बूथ के मतदाता भयमुक्त मतदान कर सकें, इसके लिए यहां 14 सदस्यीय कर्मचारी नित नई कवायद में जुटे हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी कई बार बूथ का दौरा कर मतदाताओं को भयमुक्त मतदान की समझाइश कर चुके हैं।

Read More: एक चिंगारी से दहला घर, तेज धमाके के साथ फूटी 55 एलईडी, निकाह सम्मेलन का लाखों का उपहार राख

इन बूथों पर नजर
राजगढ़ गांव के बूथ 79, भांडाहेड़ा के भाग 62, देवलीमांजी के 231, 232 व 234, गरडाना का 234, बपावर का 137, मोईकलां के 153, 154 व 155, कनवास के 195 व 198, आवां के 216, 217 व 218 तथा धूलेट गांव के भाग संख्या 190 को 'पोकेट्स बूथÓ के रूप में चिन्हित किया है। हालांकि निर्वाचन विभाग ने ऐसे बूथों पर हर स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।