2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-मुंबई की लड़कियां कोटा के लड़कों को फांस रही हुस्न के जाल में, मोबाइल पर फोटो भेज करती हैं दोस्ती फिर घिनौना काम…

शहर में दिल्ली-मुम्बई और कोलकाता की युवतियों के माध्यम से लोगों को फंसा कर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने का गोरखधंधा एक दम्पती लम्बे समय से कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 17 Feb 2018, 1:24 PM IST

honey trep

कोटा . शहर में दिल्ली-मुम्बई और कोलकाता की युवतियों के माध्यम से लोगों को फंसा कर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने का गोरखधंधा एक दम्पती लम्बे समय से कर रहे थे। वह हर 7 दिन में युवतियों को बदलकर नई बुला लेते थे। दो दिन पहले युवती ने दोस्ती करने के बहाने ही युवक को फंसाया और उसे ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठना चाहा, लेकिन युवक की शिकायत पर वह पकड़ी गई। बोरखेड़ा पुलिस ने गुरुवार देर रात को एक महिला दलाल सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

Read More: हाथ दिखाने के बहाने कमरे में आई फिर साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड अफसर के खींचे अश्लील फोटो, मांगे 3 लाख

कंसुआ निवासी मोइन खान ने गुरुवार को बोरखेड़ा पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि वह 14 फरवरी की रात को दोस्त के साथ एरोड्राम चौराहा स्थित एक दुकान पर बैठा हुआ था। उस समय उनके मोबाइल पर एक युवती के 3-4 फोटो आए। इसके बाद एक फोन आया, जिसमें एक युवती ने कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहती है। उसने उसे एरोड्राम चौराहे का पता बता दिया। कुछ समय बाद एक ऑटो में दो युवतियां आई। एक युवती ऑटो से उतरी और दूसरी उसी ऑटो में वापस चली गई। युवती ने अपना नाम भागवती उर्फ श्वेता पांडे बताया। दोनों ने बात की और फिर हम गाड़ी से महालक्ष्मीपुरम् स्थित मेरे फ्लैट पर चले गए। वहां युवती उससे अश्लील बातें व हरकतें करने लगी। मना करने पर वह जबरदस्ती करने लगी। युवती ने कहा कि वह उसे 50 हजार रुपए दे। नहीं तो उसे रैप केस में फंसा देगी। उसने उनकी जेब से 18500 रुपए निकाल लिए और धमकी देकर चली गई।

Read More: राजस्थान के इस जिले में रोजाना 20 युवा दम्पती शादी के कुछ समय बाद ही तोड़ रहे घर, ले रहे तलाक, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दम्पती चला रहा है रैकेट
अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि मोइन की रिपोर्ट पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान भागवती भी रिपोर्ट देने आ गई। इसके बाद यह मामला खुला। पुलिस ने दिल्ली हाल वॉम्बे योजना निवासी भागवती को पकड़ा। उससे पूछताछ करने पर सना खान को पकड़ा। दोनों को देर रात गिरफ्तार किया गया। जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश करने पर 19 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।

Read More: कोटा में हेपेटाइटिस-बी पॉजीटिव रोग का हमला, इस कॉलोनी में मिले एक साथ कई रोगी, चिकित्सा विभाग में हड़कंप

अनुसंधान में पता चला कि शांतिनगर जयपुर हाल सुभाष नगर वॉम्बे योजना निवासी सना खान व उसका पति अली सैक्स रैकेट को चला रहे हैं। वे दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता व जयपुर से युवतियों को बुलाकर लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते हैं। वे हर 7 दिन में नई युवतियों को बुलाते थे। जिससे कोई उन्हें पहचान नहीं सके। इस मामले में अली व सपना की तलाश की जा रही है।