18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
90 यात्रियों से भरी बस ट्रोले से भिड़ी, दो की दर्दनाक मौत, 10 की हालत नाजुक, चीख-पुकार से गूंजा सूनसान हाइवे
Play video

90 यात्रियों से भरी बस ट्रोले से भिड़ी, दो की दर्दनाक मौत, 10 की हालत नाजुक, चीख-पुकार से गूंजा सूनसान हाइवे

बारां जिले में मंगलवार को खासा अमंगल रहा। नेशनल हाइवे-27 पर 90 यात्रियों से भरी बस की ट्रोले से जोरदार भि‍डंत हो गई। इसमें दो जनों की मौत हो गई वहीं, 10 लोग घायल हो गए।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 22, 2019

बारां जिले में मंगलवार को खासा अमंगल रहा। यहां विभिन्न क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं ( road accident ) में दो जनों की मौत हो गई तो दर्जनों लोग घायल हो गए। सबसे दर्दनाक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर समरानियां कस्बे के निकट रात करीब आठ बजे हुआ। वहां मध्यप्रदेश के भिंड से आ रही एक निजी बस सड़क पर खड़े ट्रोले में जा घुसी। ( Bus-Trola Accident ) इससे एक युवक व एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा बस सवार 10 अन्य यात्री घायल हो गए।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान में बच्चों की पढ़ाई से लेकर खाना-पीना सब कुछ फ्री, सरकार उठाएगी पूरा खर्चा

बस सवार मुसाफिरों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस स्लीपर कोच बस में 90 से अधिक यात्रियों को भरा हुआ था। बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह नियन्त्रण खो बैठा तथा बस की कंडक्टर साइड का हिस्सा सड़क किनारे ट्रोले से टकरा गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार लोग रोने, चिल्लाने लगे। सूना हाइवे चीत्कार से गूंज उठा। आसपास के गांवों से लोग घायलों की मदद को दौड़ पड़े और बस में फंसे यात्रियों को निकालने के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान केलवाड़ा थाना पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए थे। करीब तीन घंटे तक बचाव कार्य चलता रहा। हाइवे से जो भी गुजरा वो घायलों की मदद में जुट गया।

Read More: कोटा के लोगों का कारनामा: दिन-रात एसी चलाए फिर भी बिजली बचाने में राजस्थान में दूसरे नंबर पर, कैसे, पढि़ए खबर

ये घायल और इनकी हुई मौत
हादसे में बस में सवार रीमा यादव, राज यादव व दो वर्षीय अनुष्का निवासी जैतपुरा जिला आगरा, भिण्ड निवासी धर्मेन्द्र रावत, नितेश राजपूत, सुदामाबाई, शिवा, नकुल तथा मुरैना निवासी सोनू जालौन (यूपी) निवासी शिवम घायल हो गए तथा सुनील (28) व जाह्नवी (6) की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची केलवाड़ा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को केलवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में सात घायलों को वहां से बारां रैफर कर दिया गया।