10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी आंगनबाड़ी अधिकारी के खिलाफ जयपुर में 23  मामले दर्ज

फर्जी आंगनबाड़ी अधिकारी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया,राज्य के अन्य जिलों में भी वारदातों की मिल रही जानकारी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 11 Jun 2018, 8:48 PM IST

fake officer

fake officer

कोटा. फर्जी आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में अनंतपुरा थाने में गिरफ्तार आरोपी जयपुर निवासी राकेश जैन के खिलाफ जयपुर के ही कई थानों में 23 मामले दर्ज हैं। इनमें से 20 मामले धोखाधड़ी के हैं। एक मामले में तो उसे सजा भी हो चुकी है। पुलिस को अन्य जिलों से भी उसके ठगी करने की जानकारियां मिल रही हैं। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 15 जून तक रिमांड पर लिया है।

OMG: सुबह नींद खुलते ही सब काम छोड़े, हाथों में बर्तन लिए नेशनल हाइवे पहुंचे पूरे गांव के लोग

अनंतपुरा पुलिस ने रविवार को जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित सहदेव नगर निवासी राकेश जैन को गिरफ्तार किया था। वह अनिल जैन के नाम से ठगी कर फर्जी चेक देकर अब तक लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है। सीआई अमरसिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवार को जयपुर से उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी चाही गई तो पता चला कि जयपुर के कई थानों में उसके खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। इनमें से 20 धोखाधड़ी, 2 जुए-सट्टे और 1 दहेज प्रताड़ना का है। कोतवाली जयपुर में 1991 में दर्ज जुए-सट्टे के एक मामले में तो उसे 2001 में सजा हो चुकी है। दो मामलों में बरी भी हो चुका है। जयपुर के कोतवाली, महिला, बनीपार्क, मोती डूंगरी, गलता गेट, माणक चौक, संजय सर्किल, नाहरगढ़, शिप्रापथ, सोडाला, सांगानेर व मुरलीपुरा और एक मामला कोतवाली भीलवाड़ा में दर्ज है।

Read more : भाजपा को बड़ा झटका, विधानसभा चुनावों में पार्टी का विरोध करेगा यह समाज


जगह बदल-बदल कर करता है ठगी

सीआई ने बताया कि आरोपी काफी शातिर है। पकड़े जाने से बचने के लिए वह हर बार जगह बदलकर ठगी करता। कोटा में भी पिछले 7-8 महीने से वह यही काम कर रहा था। उसने भीलवाड़ा, टोंक समेत अन्य जिलों से भी ऐसे ही ठगी की है। वहां की पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है।

Read more :'मुझे फांसी हो जाए, बोलना बन्द नहीं करूंगा'