
बारां. जिले के रकसपुरिया गांव स्थित चंबल की दाईं मुख्य नहर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ( tractor-trolley accident ) अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में तीन जनों की दर्दनाक मौत ( three people died ) हो गई। जबकि 26 जने गंभीर घायल ( 26 people seriously injured ) हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों ने घायलों को मांगरोल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बारां ( Baran Hospital ) रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मांगरोल स्थित रकसपुरिया गांव के निकट चंबल की दांई मुख्य नहर के रास्ते भटवाड़ा जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्राली का एक्सल टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। ( tractor-trolley overturn into Canal ) हादसे में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 27 तने घायल हो गए। इनमें 26 की हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में दो महिलाएं व एक पुरूष शामिल हैं। नहर में इन दिनों जलप्रवाह बंद होने से बड़ी जनहानि टल गई।
Read More: गर्मी का कहर: ‘9 जून’ की रोटी कमाने घर से निकले दो मजदूरों की ‘लू’ से मौत, परिवार में मचा कोहराम
दुर्घटना के बाद 108 को फोन किया लेकिन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस खराब मिली। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची व एक-एक कर मृतकों व घायलों को सामुदाकि चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया। बाद में सीसवाली से 108 पहुंची व डॉ. उमेश विजय ने अपनी कार व अन्य वाहनों को किराए पर लेकर पहुंचाया तब जाकर सभी गंभीर घायलों को अस्पताल लाया जा सका।
मृतकों में कोटा-बारां निवासी
हादसे में कोटा प्रेम नगर निवासी युवती व एक महिला तथा मांगरोल कस्बा निवासी समेत तीन जनों की मौत हुई है। इनमें मृतक सोनू सुमन (15) निवासी छीपड़दा, थाना सुल्तानपुर हाल प्रेम नगर द्वितीय, कोटा थाना उद्योग नगर व संजू बाई पत्नी द्वारकीलाल सुमन (35) तथा सोना (18) पुत्री बालमुकुन्द सुमन, निवासी वार्ड नम्बर दो इटावा रोड, मांगरोल की मृत्यु हुई है।
अस्पताल लाने के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं योगेश गौतम, मनोज नागर, प्रमोद जैन टीटू, स्वतंत्र जैन, विनोद चौपड़ा राजू सोनी समेत लोगों ने अस्पताल में घायलों की मदद की व परिजनों को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी आशीष भार्गव ने बताया कि सभी 26 गंभीर घायलों को बारां के जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया है। ये लोग मध्यप्रदेश के बड़ौदा कस्बे में स्थित भैरूजी की रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाए हैं।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा उमेश विजय ने बताया कि घायलों में से ज्यादातर की हडिडयां टूटी हैं व सिर पर चोटें लगी हैं। घायलों में भटवाड़ा मांगरोल व कोटा के निवासी शामिल हैं। ऐसे में बारां भेजा गया हैं । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।