
देई. बूंदी. पीपल्या ग्राम पंचायत में कालादह महादेव के पास सड़क मार्ग के घुमाव पर बुधवार दोपहर बाद चालक का संतुलन बिगडऩे से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 32 जने घायल हो गए। ट्रॉली में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को अन्य वाहनों से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद 27 जनों को बूंदी रैफर कर दिया गया।
Read More: बारां में अमंगल: बालाजी के दर्शन और सरिये लेकर लौटती लोगों से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 की हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार सास्ती गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अरनेठा गांव में मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कालादह महादेव के पास घुमाव पर ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। अचानक हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इसमें बच्चे से लेकर वृद्ध तक सवार थे। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को सम्भाला। हादसे में किसी के सिर में तो किसी के हाथ-पैरों में चोटें आई। लोगों ने तुरन्त सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकाला और अन्य वाहनों व एम्बुलेंस स्थानीय अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।
Read More: गुजरात पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदा धोखाधड़ी का आरोपी, पत्थरों से टकराया, खून से सना रेलवे ट्रैक
अस्पताल में कम पड़ गए बेड
हादसे में दो दर्जन से अधिक घायलों के स्थानीय अस्पताल पहुंचने से अफरातफरी मच गई। घायलों की संख्या अधिक होने से अस्पताल में उपचार के लिए बेड भी कम पड़ गए। एक बेड पर तीन से चार घायलों का उपचार करना पड़ा। वहीं चिकित्सक व नर्सिंगकर्मी भी तुरन्त उपचार करने में जुट गए।
Video: शर्मनाक: प्रसूता को नर्सिंगकर्मी ने अस्पताल में घुसने नहीं दिया, 2 घंटे दर्द से तड़पती और रोती रही, सड़क पर हो गया प्रसव
यह हो गए घायल
हादसे में सास्ती गांव निवासी ग्यारसी बाई गुर्जर (25), केली बाई (35), मनराज (10), कमला (60), राजी बाई (22), दुर्गेश (12), कमला बाई (62), देव बाई (55), मांगीलाल (21), सुलोचना (7) निशा (15), संगीता (8), प्रहलाद (30), कोशल्या (30), सुगना (31), शांति (64), मेना (25), सुरभी (50), गोरा (20), काली (12), अनिता (25) जनता (17), प्रिंस (8), रामघणी (30), रेखा (21), मोहनी बाई गुर्जर (40), इन्द्रा बाई (45) गम्भीर घायल हो गए। इन सभी को निजी वाहनों से बूंदी रैफर कर दिया गया। वही स्वरूपी बाई (60), कैलाश (23), प्रेमबाई (40), शोगन्ता बाई (26), सुनीता गुर्जर (16) को स्थानीय अस्पताल में भर्ती उपचार शुरू किया गया।