4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर भीषण सडक़ हादसा, चार जनों की मौत, चार गंभीर घायल

क्षेत्र के कोटा-बारां नेशनल हाइवे 27 पर एक रविवार को जीप पलटने से चालक सहित आठ जने गंभीर घायल हो गए।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Jul 01, 2018

kota

सुल्तानपुर। क्षेत्र के कोटा-बारां नेशनल हाइवे 27 पर एक रविवार को जीप पलटने से चालक सहित आठ जने गंभीर घायल हो गए। घायलों को टोल एम्बुलेंस से कोटा उपचार के लिए रवाना किया गया। इनमें से तीन जनों की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर घायलों को कोटा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे चालक परमालसिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार हरनावदाशाहजी ग्राम पंचायत के दीगोद गांव निवासी जमनालाल लोधा अपने परिजनों के साथ जीप से इंद्रगढ़ माताजी के दर्शन करने जा रहे थे। गाड़ी में चालक सहित आठ जने सवार थे। कोटा-बारां नेशनल हाइवे 27 पर भौंरा गांव में पेट्रोल पम्प के पास गड्ढों में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई जिससे सभी लोग घायल हो गए।

एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव फंदे पर मिलने का मामला: गहलोत ने ली जानकारी, सांसद बोले, गृहमंत्री से करेंगे बात

सूचना पर भौंरा गांव के ग्रामीणों व सीमलिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को टोल एम्बुलेंस से कोटा चिकित्सालय रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही तीन जनों की मौत हो गई। शेष पांच जनों को कोटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस दौड़ में सचिन पायलट से अभी बहुत पीछे हैं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी

देर रात चालक परमाल सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में मां-बेटे शामिल हादसे में जमनालाल का पूरा परिवार गंभीर घायल हो गया। जिसमें धापूबाई (35) पत्नी दुर्गालाल व इनका 12 वर्षीय पुत्र सुशील तथा गिरधर (30), परमाल सिंह (50) पुत्र अमरसिंह की मौत हो गई।

गंभीर घायल ललता (20) पुत्री जमनालाल, मुकुल (10) पुत्र दुर्गालाल, जमनालाल व दुर्गालाल की हालत नाजुक है। जिनका कोटा में उपचार चल रहा है।

SIKAR में सूदखोर सरकारी कर्मचारी का AUDIO VIRAL, उसकी पत्नी व बेटी भी दे रही ऐसी-ऐसी धमकी

13वें दिन हत्या का खुलासा, बेटी के प्रेमी को तीन लाख की फिरौती देकर पति का कराया कत्ल