6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में प्रशासन ने गिराई चार मंजिला इमारत, जनता को होगा फायदा

कोटा. नगर विकास न्यास की ओर से पुरानी सब्जी मंडी से बजाज खाना तक सड़क चौड़ी करने के लिए चार-चार मंजिल तक के मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। रविवार को जल्द सुबह से न्यास के दस्ते ने मकानों को तोडऩे का कार्य किया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Feb 28, 2021

कोटा में प्रशासन ने गिराई चार मंजिला इमारत, जनता को होगा फायदा

कोटा में प्रशासन ने गिराई चार मंजिला इमारत, जनता को होगा फायदा

कोटा. नगर विकास न्यास की ओर से पुरानी सब्जी मंडी से बजाज खाना तक सड़क चौड़ी करने के लिए चार-चार मंजिल तक के मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। रविवार को जल्द सुबह से न्यास के दस्ते ने मकानों को तोडऩे का कार्य किया।

न्यास सचिव राजेश जोशी ने बताया कि 4 मंजिला चार आवासीय परिसरों को ध्वस्त किया। परिसरों में लगभग 20 दुकानें और आवासीय परिसर शामिल हैं। जिनको नगर विकास न्यास ने मकान मालिकों की सहमति से अधिग्रहित किया। दो भारी भरकम पोकलेन मशीनों की सहायता से निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र को पुलिस की सहायता से चारों तरफ से सील कर दिया गया। आसपास के मकान वालों को भी मकान से नीचे उतरने की समझाइश की गई। निर्माण तोडऩे का कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे चला। सड़क चौड़ी करने के लिए शेष रहे तीन मकानों को भी ध्वस्त करने की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। कार्यवाही के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए तहसीलदार गजेंद्र सिंह, पुलिस निरीक्षक आशीष भार्गव और पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।