यहां दक्षणा फाउंडेशन व resonance रेजोनेंस क्लासेस की मदद से देशभर के बच्चे 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ आईआईटी की कोचिंग भी कर रहे हैं। वर्ष 2009 से हर वर्ष मार्च माह में नवोदय दक्षणा सलेक्शन टेस्ट (एनडीएसटी) होता है, इसी से यहां प्रवेश मिलता है। इसी के साथ ही यहां बच्चे रात-दिन तैयारी में जुटते हैं। इसी तैयारी के परिणाम से इस विद्यालय ने पूरे देश के जवाहर नवोदय विद्यालय में लोहा मनवा लिया है।