
खाली मकान के बाहर दरवाजे पर तार का फंदा लगा मिला वृद्ध का शव
कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खाली मकान के बाहर दरवाजे की कुंडी पर तार का फंदा लगा एक वृद्ध का शव मिला। वृद्ध के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी बता रही है। संदिग्ध परिस्थिति में हुई वृद्ध की मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है।
कैथून के बनियानी निवासी लंूणकरण सुमन (67) का शव केनालरोड स्थित एक मैरिज गार्डन के पीछे खाली मकान के बाहर दरवाजे की कुंडी पर बिजली के तार से बंधा हुआ था। दरवाजे की कुंडी करीब तीन फीट की ऊंचाई पर है। उनका शव जमीन पर पड़ा था। मृतक के परिजन मुकुट बिहारी ने बताया कि उनकी बहन की तबीयत खराब होने से उनका 3-4 दिन से एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके जीजा लूंणकरण व भांजा महावीर समेत अन्य परिजन भी अस्पताल में ही हैं। लंूणकरण भी सुबह 5 बजे तक अस्पताल में ही सीटी स्कैन के बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच 7 बजे उनके पुत्र महावीर को पुलिस से सूचना मिली कि उनके पिता ने खुदकुशी कर ली है। पुलिसने शव को मोर्चरी में रखवाया।
अनजान जगह पर कैसे पहुंचे
मृतक के पुत्र महावीर व भांजे हरिशंकर सुमन ने बताया कि जिस जगह घटना हुई वहां जहां वे पहले न तो कभी गए और न ही उनका कोई जानकार उस जगह रहता है। वे उस जगह कैसे पहुंचे। तार कहां से आया। उनके पास एक बैग था वह भी नहीं मिला। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। उन्हें अस्पताल के बाहर से ले जाकर हत्या कर शव को इस तरह से बांधा गया जिससे खुदकुशी का रूप दिया जा सके। पुलिस मामले की जांच करे।
प्रथम दृष्टया खुदकुशी
उप निरीक्षक हंसराज ने बताया कि घटना को देखते हुए और मृतक के पुत्र से बातचीत के आधार पर तो प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी ही लगती है। जिस तरह से वे स्वयं और उनकी पत्नी भी बीमार बताई। उस परेशानी में खुदकुशी की होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच व कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
03 Aug 2018 07:51 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
