
हिंडोली. बूंदी. दबलाना थाना क्षेत्र के माताजी का बरड़ा गांव में शनिवार सुबह एक बालक स्कूल जाते समय गरजना नदी में बह गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर बालक को तलाश किया लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। बाद में करीब 2 घंटे बाद शव पानी के ऊपर आ गया। पुलिस ने शव निकलवाकर हिंडौली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार बूंदी जिले में गोठड़ा पंचायत के माताजी बरड़ा निवासी हरिशंकर सैनी (13) गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 8वीं कक्षा का छात्र है। सुबह साढ़े आठ बजे करीब स्कूल के लिए घर से निकला था। रास्ते में गरजनी नदी की पुलिया पड़ती है। जिसे पार कर बच्चे स्कूल तक पहुंचते हैं।
Read More: अंधड़ की शक्ल में आया तुफान मचा गया तबाही, आधा दर्जन पेड़ और मकान धराशायी, दहशत में लोग
बालक 9 बजे करीब पुलिया पार कर रहा था तभी अचानक गड्ढे में उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। नदी में नहा रहे कुछ ग्रामीणों ने बालक को डूबता हुआ देखकर अन्य लोगों को सूचना दी और उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बालक पानी की गइराई में चला गया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग नदी में पहुंचे और अपने स्तर पर ही छात्र की तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर दो घंटे बाद छात्र का शव पानी की सतह पर आ गया।
Read More: बूंदी में देर रात 2 मंजिला खण्डर भवन 2 मकानों पर गिरा, बाल-बाल बची 10 लोगों की जान, दहशत में परिवार
छात्र परिवार में इकलौता था
नदी में डूबा छात्र परिवार में एकलौता था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बूरा हाल हो गया। जिला परिषद सदस्य शिवसिंह सिंह मीणा, गोठडा सरपंच बाबूलाल सैनी ने प्रशासन से शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की है।