22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा की इस बस्ती में मचाया करंट ने आतंक, हुई एक की मौत कई घायल

11 हजार केवी विद्युत लाइन का करंट टार्न्सफार्मर में उतर जाने के चलते बस्ती के करीबन 70 घरों में विद्युत करंट फैल गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 8 Jun 2018, 12:11 PM IST

death

कोटा की इस बस्ती में मचाया करंट ने आतंक, हुई एक की मौत कई घायल

सुल्तानपुर(कोटा). सुल्तानपुर क्षेत्र के डाबर गांव में शुक्रवार सुबह बस्ती में विधुत करंट का आतंक देखने को मिला। यहां बस्ती के टांसफार्मर से घरो में फैले हाईटेंशन विद्युत करंट से एक की मौत हो गई तो वही आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण झुलस गए।

चम्बल का पानी पीने से पहले पढ़ ले ये खबर, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान


जानकारी अनुसार यहां गांव की बैरवा बस्ती के पास लगे ट्रांसफार्मर में पास से गुजर रहे 11 हजार केवी विद्युत लाइन का करंट टार्न्सफार्मर में उतर जाने के चलते बस्ती के करीबन 70 घरों में विद्युत करंट फैल गया । जिससे घरों में कार्य कर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए । हादसे में एक घर में कूलर चला रहा एक युवक सत्यप्रकाश बैरवा करंट की चपेट में आने से गम्भीर झुलस गया तो वहीं बस्ती के कुल एक मासूम बालिका समेत कुल 6 जने से भी करंट से झुलस गए ।

चम्बल के सीने पर अवैध खनन का खंजर, हर एक घंटे में 40 ट्रॉली रेत पहुंच रही बाजार

बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। जिसके बाद सभी घायलो को सुल्तानपुर चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच पश्चात गम्भीर रुप से झुलसे सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया तो वहीं अन्य झुलसे व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सालय में भर्ती कर लिया।

कालीसिंध नदी से निकले पत्थर के लिए बारां में खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

ग्रामीणों का आरोप है कि घरो में विद्युत करंट के बाद उन्होंने विद्युत विभाग को कई बार फोन किया। लेकिन बावजूद इसके विभाग में एक बार भी फोन रिसीव नहीं किया | ऐसे में उन्होंने अपने स्तर पर ही बिजली बंद करवाई। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाना पुलिस पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली । मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।सुल्तानपुर क्षेत्र के डाबर गांव में शुक्रवार सुबह बस्ती में विधुत करंट का आतंक देखने को मिला।