4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन परिचालन बहाल, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत..सबसे पहले यह चलेगी ट्रेन

रेलवे ट्रैक की जांच के बाद ट्रेनों का संचालन...कोटा मंडल में रोज एक लाख यात्रियों को रही थी परेशानी
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Feb 16, 2019

aarakshan gurjar aandolan end tren parichaalan bahaal

ट्रेक से उठा आरक्षण आंदोलन.. सड़क और रेल मार्ग बहाल, लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत..

कोटा. आरक्षण आंदोलन के खत्म होने के बाद पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग बहाल हो गया है। सबसे पहले कोटा-माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस को दोपहर ढाई बजे कोटा जंक्शन से रवाना किया जाएगा। इसके बाद अन्य ट्रेनों को भी निर्धारित समय पर संचालित किया जाएगा। टे्रन संचालन शुरू करने पहले आंदोलन से प्रभावित रेलवे ट्रेक की जांच की जा रही है। कोटा मंडल की गाड़ी संख्या 22981 कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 19803 कोटा-श्रीवैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 69155 रतलाम मथुरा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 59811 रतलाम आगरा फोर्ट अपने निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्ग से चलाया जा रहा है।

Read More: तीन साल में कितने किए घोटाले अब खुलेगी कारनामों की फ़ेहरिस्त...

इसी प्रकार 17 फरवरी रविवार को गाड़ी संख्या 19807 कोटा-जयपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 59813 कोटा-यमुना ब्रिज पैसेंजर, गाड़ी संख्या 12059 कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पर एवं निर्धारित से ही चलाया जाना प्रस्तावित है। गत ८ फरवरी से ट्रेन संचालन बाधित होने के कारण कोटा रेल मंडल को हर रोज करीब ढाई करोड़ रुपए के राजस्व की हानि उठानी पड़ी है । पिछले दो दिनों से तो करीब ६५ ट्रेनें रद्द चल रही थी। कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि यात्रियों को राहत देने के लिए निर्धारित मार्ग पर निर्धारित समय पर ही ट्रेनों का संचालन करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Read More: #AbAurNahi: कोटा पहुंची शहीद की पार्थिव देह.. बही अश्रु धारा ...एरोड्रम सर्किल पर थम गया कोटा

अब तक रेलवे को करीब २० करोड़ के राजस्व का नुकसान हो चुका है और लाखों लोगों को परेशानी हुई। जिन ट्रेनों रूट बदला गया और वे अभी निर्धारित स्टेशन से रवाना नहीं हुई, उन्हें भी निर्धारित मार्ग से चलाया जाएगा। जो ट्रेने आंशिक रद्द थी उन्हें अब गंतव्य स्टेशन तक संचालित किया जाएगा। अभी तक दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनें रद्द चल रही थी, एेसे में अब ट्रेनों में भीड़ बढऩे की संभावना है।