7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपनें होंगे अपने… विकास व शिक्षा की धरा पर चमकेगा नया सूरज

कोटा. नया वर्ष कोचिंग नगरी के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। शहर के विकास को उम्मीदों के नए पंख लगेंगे। उम्मीदें पूरी होगी, तो कोरोना की टीस नए वर्ष में दूर होगी और कोटा की शिक्षा का उजियारा दूर तक फैलेगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण के अनुसार वर्ष -2021 कोटा के लिए हर क्षेत्र विकास, शिक्षा, रोजगार, खेती, वर्षा व उद्योग की दृष्टि मेंं अच्छा रहने वाला है।  

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Jan 01, 2021

jyotish aacharya dhirendra

सपनें होंगे अपने... विकास व शिक्षा की धरा पर चमकेगा नया सूरज

हेमंत शर्मा
कोटा. नया वर्ष कोचिंग नगरी के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। शहर के विकास को उम्मीदों के नए पंख लगेंगे। उम्मीदें पूरी होगी, तो कोरोना की टीस नए वर्ष में दूर होगी और कोटा की शिक्षा का उजियारा दूर तक फैलेगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण के अनुसार वर्ष 2021 कोटा के लिए हर क्षेत्र विकास, शिक्षा, रोजगार, खेती, वर्षा व उद्योग की दृष्टि मेंं अच्छा रहने वाला है। आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार अंको के संयोजन व राशि कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी है।


चमकेंगे सितारे


धीरेन्द्र के अनुसार नए वर्ष -2021 का मूलांक 5 है। इस अंक का स्वामी बुध है। कोटा की राशि मिथुन का स्वामी भी बुध है।दोनों का स्वामी बुध होने से शैक्षणिक दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। कोटा के कोचिंगों का दबदबा रहेगा। यहां की प्रतिभाएं गत वर्ष की तुलना में निखर कर उभरेंगी। बुध को ज्योतिष मेंं राजकुमार भी कहा है,जो बालक भाव को दिखाता है। नववर्ष कुंडली मेंं बुध धनु राशि में सूर्य के साथ स्थित है व अपनी राशि मिथुन को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है।यह शिक्षा की दृष्टि से प्रगति ***** है।


अवरोध के बाद विकास


कोटा की राशि मिथुन से लाभ स्थान में मंगल स्वराशि का है। यह छठे स्थान का मालिक है। इससे शुरु में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन वर्ष के उत्तराद्र्ध में शहर विकास की ओर बढ़ेगा।कोटा की राशि से तीसरा स्थान रिक्त है। उसका स्वामी सूर्य, सप्तम भाव में गया है।ज्योतिषीय दृष्टिकोण के अनुसार इससे नए उद्योगों की कोटा को सौगात मिल सकती है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार वस्त्र, लोहा व स्टोन के क्षेत्र में कोटा चमक बिखेरेगा। हवाई सेवा की दृष्टि से भी यह वर्ष विशेष उपलब्धी वाला रहेगा।


मेहनत की फसलों से लहलहाएंगे खेत


वर्ष कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार इस वर्ष बरसात व फसलों की पैदावार व बरसात अच्छी होगी। खास तौर पर तेलीय उत्पादन वाली फसलें, जीरा, धनिया समेत फसलें अच्छी रहेंगी। दक्षिण भाग मेंं कुछ स्थानों पर फसलों में कीट लगने की आशंका रहेगी। गुरु व चन्द्रमा की अच्छी स्थिति के कारण किसानों की मेहनत रंग दिखाती नजर आएगी।राजनीति, चिकित्सा व अन्यमिथुन राशि से राहू निकल चुका है। चिकित्सा का स्वामी सूर्य व रोग स्थान का कारक मंगल है।दोनों ग्रहों की स्थिति के अनुसार चिकित्सा के क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में सुधार देखने को मिलेंगे।

अस्पतालों का विकास भी संभव है। कोटा की राशि कुंडली में शुक्र व केतु छठे स्थान में साथ होना व उस पर मंगल की दृष्टि तथा शनि व गुरु का अष्ठम भाव में होने से अनावश्यक परेशानियां पैदा होने की आशंका रहेगी, लेकिन प्रशासन की पकड़ से यह असर नहीं डाल सकेंगी। राजनीति की दृष्टि से पूर्व की भांति शहर का देशभर में दबदबा रहेगा। कोटा के लिए अच्छे प्रयास व नजीजे सामने आएंगे।