10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता-पुत्रों को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की धमकियों से परेशान होकर दो दिन पहले तीनों ने की थी खुदकुशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 7 Jul 2018, 9:21 PM IST

crime

crime

कोटा।उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक ही परिवार के तीन जनों को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्जा लौटाने के लिए पीडि़त परिवार को धमका रहा था और उनकी दुकान पर भी ताला लगाकर चाबी ले गया था। जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में था।

Read More:जेईई-मेन व नीट अब साल में दो बार

बूंदी जिले के देईखेड़ा निवासी हाल श्रीराम नगर कच्ची बस्ती निवासी प्रकाश चंद जैन(66) ने अपने दो पुत्रों तरूण(30) व अनिल(28) के साथ 4 जुलाई की सुबह नए बस स्टैंड के सामने मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी कर ली थी। तीनों के शव रेलवे ट्रेक पर मिले थे। पुलिस को प्रकाश की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें कैथून थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुरा निवासी सूरज गुर्जर पर कर्जा लौटाने के लिए परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया गया था। नोट में सूरज द्वारा उनकी दुकान पर ताला लगाकर चाबी ले जाने की बात भी लिखी गई थी। उसी से परेशान होकर तीनों ने खुदकुशी की थी।

Read More:कोटा केंद्रीय कारागार-महिला आयोग टीम ने की जांच, 11 को सौंपेगी रिपोर्ट

पीडि़त परिवार के बयान, आरोपी गिरफ्तार

उद्योग नगर थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि पिता-पुत्रों के खुदकुशी करने के मामले में मृतक प्रकाश जैन के भाई संजय की रिपोर्ट पर आरोपी सूरज गुर्जर के खिलाफ आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में वे शुक्रवार को देईखेड़ा गए थे। वहां मृतक की पत्नी व बेटियों और दामाद के बयान लिए गए। जिसमें आरोपी द्वारा धमकाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शनिवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
...

Read More:जहां जरूरत नहीं वहां लगेंगे 5 करोड़ ,जहां जरुरत वहां ध्यान नहीं

एक दिन का दिया था समय
सीआई पालीवाल ने बताया कि बयान में प्रकाश की पत्नी व बेटियों ने बताया कि सूरज आए दिन उन्हें मकान व दुकान पर कब्जा करने की धमकिया देता था। वह ४ जुलाई को भी उनके घर आया था और उन्हें एक दिन में बकाया रकम देने के लिए कहकर गया था। जिससे पूरा परिवार तनाव में था। इससे पहले वह दुकान पर ताला लगाकर चाबी ले गया था। जिससे कमाई नहीं होने से वे कर्जा भी नहीं चुका पा रहे थे।