बूंदी जिले के देईखेड़ा निवासी हाल श्रीराम नगर कच्ची बस्ती निवासी प्रकाश चंद जैन(66) ने अपने दो पुत्रों तरूण(30) व अनिल(28) के साथ 4 जुलाई की सुबह नए बस स्टैंड के सामने मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी कर ली थी। तीनों के शव रेलवे ट्रेक पर मिले थे। पुलिस को प्रकाश की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें कैथून थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुरा निवासी सूरज गुर्जर पर कर्जा लौटाने के लिए परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया गया था। नोट में सूरज द्वारा उनकी दुकान पर ताला लगाकर चाबी ले जाने की बात भी लिखी गई थी। उसी से परेशान होकर तीनों ने खुदकुशी की थी।