10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
‘ 5 साल अपने महलों और किलों में चटकनी बंद कर बैठे रहने वालों को अब जनता की याद आई है ‘
Play video

‘ 5 साल अपने महलों और किलों में चटकनी बंद कर बैठे रहने वालों को अब जनता की याद आई है ‘

पायलट ने उठाया सांगोद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के अपमान का मुद्दा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 2 Oct 2018, 6:37 PM IST

कोटा। सांगोद. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को यहां आयोजित सभा में प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गरीबों के लिए कोई समय नहीं है। मुख्यमंत्री ने पांच साल में किसानों का शोषण किया है। हर जगह महंगाई बढ़ गई है।

‘किस महल का ताला खोलना है ‘
सीएम राजे पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत व्यस्त है, किस महल का ताला खोलना है, किसे खान का आवंटन करना है , इसमें समय लगता है। पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि हम अजमेर उपचुनाव जीत कर रहेंगे और मेरे बारे में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष को अभी बहुत कुथ सीखने कि जरूरत है। तब मैंने कहा था कि मुख्यमंत्री जी, आप सही हैं, मुझे बहुत कुछ सीखना बाकी है लेकिन राजनीति की कबड्डी में ऐसी पटकी दूंगा कि बरसों तक याद रहेगी।

निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से यहां पहुंचे पायलट ने सभा को करीब पन्द्रह मिनट संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आपके सहयोग से सरकार बनाएंगे और हकीकत में कार्य करेंगे। झूठे वादे नहीं करेंगे।उनका भाषण किसानों पर ज्यादा केन्द्रित रहा।उन्होंने कहा कि पांच साल में हाड़ौती में किसानों ने सर्वाधिक आत्महत्याएं की है। आज किसानों के आंसू पोंछने वाला कोई नहीं है। सांगोद में महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के मामले में पायलट ने कहा कि सांगोद की धरती पर गांधी जैसे महापुरुष का अपमान हुआ है। इस मामले में पूर्व मंत्री भरतसिंह ने सरकार को आइना दिखाने की कोशिश की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पायलट ने कहा कि भाजपा के लोग सिंद्धांतों की बातें खूब करते हैं लेकिन उन पर अमल नहीं करते।

मोदी पर निशाना
सभा के आयोजक और पूर्व मंत्री भरतसिंह ने अपने भाषण में प्रधारनमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसानों की दुर्दशा हुई है। सरकार समय पर समर्थन मूल्य पर उपज की खरीद नहीं करती। सिंह ने अपने भाषण में बापू का भी नाम लिया। सभा को पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, विधायक व युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना, पूर्व शिक्षा मंत्री भंवरलाल मेघवाल तथा राजस्थान प्रभारी तरुण कुमार ने भी संबोधित किया।