2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वकीलों ने रैली निकाल बनाई मानव शृंखला, बोले-हर हाल में कोटा में चाहिए हाईकोर्ट बैंच

भिभाषक परिषद की ओर से हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर शनिवार को न्यायिक कार्य स्थगित रखा गया। इस दौरान वकीलों ने रैली निकाल प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 17 Mar 2018, 10:58 PM IST

chhindwara

25 अक्टूबर को जिला छिंदवाड़ा से एवं अन्य स्थानों से अधिवक्ता संघों का प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली पहुंचेगा।

कोटा . अभिभाषक परिषद की ओर से हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर शनिवार को न्यायिक कार्य स्थगित रखा गया। इस दौरान वकीलों ने रैली निकाल प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट चौराहे पर मानव शृंखला बनाई।

Read More: हाइप्रोफाइल नकल गिरोह का पर्दाफाश: मथुरा में बैठ हल करते लिपिक भर्ती परीक्षा का पेपर और कोटा में करवाते नकल

अभिभाषक परिषद अध्यक्ष मनोजपुरी के नेतृत्व में वकील अदालत परिसर में एकत्रित हुए। यहां सभी ने हाईकोर्ट बैंच की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। पूरे परिसर में घूमकर रैली निकाली। इसके बाद सभी वकील कलक्ट्रेट चौराहा पहुंचे। यहां सभी ने करीब 15 मिनट तक मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।

Read More: खुलासा: परीक्षा में पास कराने के लिए लेते हैं 5 लाख, गिरोह ही तय करता है अभ्यर्थी कौनसे कम्प्यूटर की सीट पर बैठेगा

परिषद अध्यक्ष ने कहा कि कोटा में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर लम्बे समय से आंदोलन किया जा रहा है। यहां हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की जानी चाहिए, क्योंकि हाईकोर्ट में करीब 40 प्रतिशत से ज्यादा मुकदमे हाड़ौती संभाग के हैं। प्रदर्शन के दौरान परिषद महासचिव जितेंद्र पाठक व उपाध्यक्ष अतीश सक्सेना समेत कई वरिष्ठ व महिला वकील समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Read More: वरिष्ठजन अभिनन्दन समारोह: सांसद बिरला बोले- कोटा को बनाएंगे देश का सबसे बेहतरीन शहर

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर हर तीसरे शनिवार को न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाता है। स्थगन के दौरान वकीलों ने अदालत में न तो पैरवी की, न ही गवाहों के बयान करवाए। वहीं कार्य स्थगित होने से दूरदराज से आए परिवादियों को आगामी तारीख पेशी लेकर ही लौटना पड़ा।

Read More:Big news: देश को इंजीनियर और डॉक्टर देने वाले शहर की फिजा में जहर घोलने की तैयारी

गौरतलब है कि गत 17 फरवरी को भी हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद साधारण सभा हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि हर माह के तीसरे शनिवार को हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा। वकीलों ने अदालतों में पैरवी नहीं की। टाइप, मुंशी और कैंटीन समेत सभी कार्य दोपहर बाद तक बंद रहे। वकील पूरे दिन अदालतों में न तो बहस करने गए और न ही पेशी लेने।