6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल

स्थानीय ग्राम पंचायत भावरी के वार्ड संख्या दस व ग्राम पंचायत धनारी वार्ड संख्या सात के रिक्त पदों को लेकर सोमवार को उपचुनाव को लेकर प्रत्याक्षियों ने आवेदन किया। भावरी मे वार्ड संख्या दस पर सात प्रत्याक्षियों ने आवेदन किया। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

afjal khan

•

Updated: 19 Jan 2016, 2:03 AM IST

स्थानीय ग्राम पंचायत भावरी के वार्ड संख्या दस व ग्राम पंचायत धनारी वार्ड संख्या सात के रिक्त पदों को लेकर सोमवार को उपचुनाव को लेकर प्रत्याक्षियों ने आवेदन किया। भावरी मे वार्ड संख्या दस पर सात प्रत्याक्षियों ने आवेदन किया।

वहीं धनारी में वार्ड संख्या सात पर एक उम्मीवार ने आवेदन किया, लेकिन अंतिम समय में उसने आवेदन पत्र वापस ले लिया। भावरी रिर्टनिंग अधिकारी कपूराराम पटेल के अनुसार वार्ड संख्या 10 पद रिक्त पर उपचुुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसमें अब्दुल हमीद कुरेशी, कसनाराम देवासी, जितेन्द्रसिंह, जोराराम देवासी, भावाराम कलबी, भैरूसिंह मेवाड़ा व शंकरलाल देवासी ने आवेदन किया। लेकिन, जोराराम देवासी ने अपना आवेदन वापस ले लिया। इससे चुनावी मैदान मे कुल 6 प्रत्याक्षी रहे।

वार्ड संख्या दस पर 22 जनवरी को ईवीएम मशीन से मतदान किए जाएंगे। चुनाव को लेकर प्रत्याक्षियो ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया।

वहीं ग्राम पंचायत धनारी के वार्ड संख्या 7 पर एक ही प्रत्याक्षी राजेश कुमार हरिजन ने आवेदन किया था, लेकिन अंतिम समय पर उसने भी आवेदन पत्र वापस ले लिया।