22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के इन दो इलाकों ने रोक दी एयरपोर्ट से फ्लाइट की उड़ान

जवाहर नगर के पास रनवे के विस्तार के लिए छोड़ी गई जमीन पर स्मार्ट सिटी कंपनी ने सड़क बिछाने का प्रस्ताव बना डाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 11 Jun 2018, 1:45 PM IST

kota

कोटा के इन दो इलाकों ने रोक दी एयरपोर्ट से फ्लाइट की उड़ान

कोटा. शहर के विकास के लिए बनाई गई स्मार्ट सिटी योजना हवाई सेवा के विस्तार में बड़ा रोडा बन गई है। जवाहर नगर के पास रनवे के विस्तार के लिए छोड़ी गई जमीन पर स्मार्ट सिटी कंपनी ने सड़क बिछाने का प्रस्ताव बना डाला है। साजीदेहड़ा से जवाहर नगर तक प्रस्तावित इस रोड पर करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Read More: हाड़ौती में प्री-मानसून की झमाझम, झालावाड़ और बारां में सुबह से ही मूसलाधार बारिश, सड़कों और घरों में एक फीट पानी


नागरिक उड्डयन विभाग ने कोटा एयरपोर्ट से एटीआर टाइप के एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए रनवे के विस्तार की जरूरत बताई थी। इसे लेकर जयपुर में 17 फरवरी 2016 को हाईप्रोफाइल मीटिंग में रनवे विस्तार के लिए जवाहर नगर की तरफ कोटा एयरपोर्ट से जुड़ी 13.97 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया।

मार्च 2016 में सिविल एविएशन की टेक्निकल कमेटी ने कोटा आकर मौका मुआयना किया और जगह को पर्याप्त एवं उपयुक्त मानते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को कोटा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया। जिस पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

Read More:मौत बनकर आसमान से मकानों पर गिरी बिजली, तेज धमाके के साथ छत ढही, घरों में दौड़ा करंट, बालिका सहित दो महिलाएं गंभीर


शुरू हुई नई मुसीबत
स्मार्ट सिटी कंपनी ने साजीदेहड़ा से जवाहर नगर तक करीब साढ़े पांच किमी लंबी सड़क बनाने के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा है। जबकि एयरपोर्ट के पीछे करीब ढाई किमी सड़क का हिस्सा हवाई पट्टी के विस्तार में पहले से ही शामिल है।

स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े आला अधिकारी इस योजना को अमली जामा पहनाने की जल्दी में अभियंताओं की इस लापरवाही को नजरअंदाज कर कोटा में हवाई सेवा की संभावनाओं को खत्म करने में जुट गए हैं।

अभियंताओं ने किया गुमराह

इसी बीच कोटा में सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट की उड़ान शुरू होने के बाद रनवे के विस्तार का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जिसका फायदा उठा स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े अभियंताओं ने साजीदेहड़ा से जवाहर नगर तक के नाले पर डबल लेन रोड बनाने का नया प्रस्ताव बना डाला।

उन्होंने 30 मार्च 2018 को तत्कालीन जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पास भी करवा लिया। इस योजना पर आने वाले खर्च और सफलता की संभावनाओं का पता लगाने की जिम्मेदारी भी यूआईटी के एक्सईएन महेश गोयल को दे दी गई।