18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनन्त चतुर्दशी पर कोटा में बंटेंगे 5 लाख आलू बड़े, फ्रूटक्रीम और हलुआ-पूड़ी, दुल्हन की तरह सजी शिक्षा नगरी

Anant Chaturdashi festival: गणपति बप्पा की महाविदाई की तैयारियां शहरभर में जोर-शोर से चल रही हैं।
3 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 11, 2019

 Anant Chaturdashi festival

अनन्त चतुर्दशी पर कोटा में बंटेंगे 5 लाख आलू बड़े, फू्रटक्रीम और हलुआ-पूड़ी, दुल्हन की तरह सज रही शिक्षा नगरी

कोटा. गणपति बप्पा की महाविदाई की तैयारियां शहरभर में जोर-शोर से चल रही हैं। ( Anant Chaturdashi 2019 ) मार्गों को सजाया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इधर श्रद्धालुओं के स्वागत व मेहमान नवाजी को शहर की विभिन्न संस्थाएं भी तैयार हैं। गणपति को छप्पन प्रकार के भोग लगाए जाएंगे और इन्हें बाद में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को कहीं आलू बड़ों का चटकारा मिलेगा, कहीं पूड़ी तो कहीं लड्डू मिलेंगे। अनंत चतुर्दशी पर गुरुवार को सूरजपोल दरवाजे के पास से शोभायात्रा निकाली जाएगी, ( Anant Chaturdashi festival ) यह प्रमुख मार्गों से होते हुए तालाब की पाल पहुंचेगी।

Read More: मोहर्रम: ए-आसमां देख ले जलवा हुसैन का.., या अली या हुसैन की गूंज से बुलंद हुआ आसमां, शहादत को सलाम करने उमड़ा कोटा

इस दौरान कदम-कदम पर स्वागत सत्कार कर फूलों की महक के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। एक मोटे अनुमान के तौर पर शहरभर में फल, फूल, मेवा, नमकीन व मिष्ठान समेत 50 हजार किलो सामग्री गणपति को अर्पित कर श्रद्धालुओं को वितरित की जाएगी।

Read More: बड़ी खबर: कोटा में 4 दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाती है एक जिंदगी...कैसे पढि़ए खबर

21 क्विंटल पूड़ी, इतनी ही सब्जी
रिद्धि सिद्धि श्री गणेश युवक मंडल की ओर से फर्नीचर मार्केट कैथूनीपोल में गणपति को पूड़ी-सब्जी व पेठे का भोग लगाया जाएगा। संयोजक हरीश राठौर ने बताया कि 21 क्विंटल आटे से निर्मित पूड़ी व इतनी ही मात्रा में सब्जी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित की जाएगी। 251 किलो पेठा भी बांटा जाएगा। करीब 50 कारीगर गुरुवार सुबह से प्रसाद तैयार करेंगे। 100 से अधिक कार्यकर्ता वितरण व्यवस्था

यहां 30 हजार कचौरी
विनायक क्लब की ओर से गंधीजी की पुल पर श्रद्धालुओं में कढ़ी कचौरी वितरित की जाएगी। संयोजक आकाशदीप ने बताया कि 30 हजार कचौरियां तैयार की जाएंगी। 100 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में मदद करेंगे। क्षेत्र में जुलूस के प्रवेश के साथ ही कचौरियों का वितरण शुरू हो जाएगा।

Read More: बड़ी खबर: कोटा दशहरा मेले में करोड़ों कमाने के लिए इवेंट कंपनियों ने किया खेल, जांच में खुली पोल, टेंडर निरस्त

देशी घी के लड्डू
गणेश महोत्सव के तहत सब्जीमंडी स्थित खड़ेगणेशजी मंदिर में आयोजन समिति की ओर से 500 किलो देशी घी के लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। लालचंद प्रजापति ने बताया कि 45 कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंजाम देंगे।


10 क्विंटल लड्डू, 10 बोरी आलू बड़े
सुंदर धर्मशाला के पास गणपति को 1000 किलो लड्डू अर्पित कर श्रद्धालुओं को वितरित किए जाएंगे। इनके अलावा करीब 10 क्विंटल आलू बड़े वितरित किए जाएंगे। अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा के अनुसार 250 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Watch: कोटा से धौलपुर तक हाई अलर्ट जारी: बैराज के 15 गेट खोल 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, बस्तियां डूबी, रेस्क्यू कर लोगों को निकाला

51 बैंडवादक दल करेंगे आरती
रामपुरा में भी गणेश महोत्सव की धूम है। रघुनाथ चौक के पास नगर सेठ विराजमान हैं। गणपति सेवा समिति नगर सेठ की ओर से विशाल साहू ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को 51 बैंडवादन की धुन के बीच आरती की जाएगी। गणपति को 3000 किलो हलवे का भोग लगाया जाएगा, वहीं 2 लाख आलू बड़े भी श्रद्धालुओं में वितरित किए जाएंगे। 40 कारीगर प्रसाद तैयार करेंगे। सवा सौ कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंजाम देंगे।


नमकीन-मीठा दोनों
शिवशक्ति मंडल द्वारा 1100 किलो पेठा व इतने ही किलो पकौड़ी का भोग लगाया जाएगा। देव खंडेलवाल के अनुसार 50 कार्यकर्ता इस कार्य में रहेंगेे, यहीं विशेष झांकियों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। झांकी बना रहे महेन्द्र कछावा ने बताया कि वैष्णो देवी के अलावा धारा 370 पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत झांकी के दर्शन करवाए जाएंगे।