18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आएगी पुलिस और आरएसी बटालियन, ड्रोन रखेगा पूरे शहर पर नजर

Anant Chaturdashi festival: कोटा शहर में कल यानी गुरुवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस व आरएसी बटालियन के जवान तैनात रहेंगे।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 11, 2019

Anant Chaturdashi

कोटा में कल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस और आरएसी बटालियन, ड्रोन रखेगा पूरे शहर पर नजर

कोटा. अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व यातायात की विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इस अवसर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा कैमरे व ड्रोन से भी जुलूस पर नजर रखी जाएगी। उप अधीक्षक यातायात नारायण लाल विश्नोई ने बताया कि कि गुरुवार दोपहर 12 बजे मल्टीपरपज स्कूल से जुलूस व अखाड़े रवाना होंगे। जो सूरजपोल गेट, कैथूनीपोल, गंधीजी की पुल, पुरानी सब्जीमंडी, चार खंभा, अग्रसेन बाजार, रामपुरा बाजार, धर्मशाल, लक्खी बुर्ज होते हुए बारहदरी पहुंचेगा। बुधवार शाम चार बजे से गुरुवार दोपहर बारह बजे तक करीब बीस घंटे बाद जुलूस न‍िकलना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान जगह जगह पुलिस तैनात रहेगी।

Read More: अनन्त चतुर्दशी पर कोटा में बंटेंगे 5 लाख आलू बड़े, फ्रूटक्रीम और हलुआ-पूड़ी, दुल्हन की तरह सजी शिक्षा नगरी

जुलूस के मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। गुमानपुरा तिराहे से तिराहे से जुलूस का आखिरी हिस्सा सूरजपोल में प्रवेश करने तक घोड़े वाले बाबा, छावनी चौराहे, कोटड़ी चौराहे, ज्वाला तोप की तरफ समेत सभी गलियों में सभी प्रकार का यातायात बंद रहेगा। मिनी बस, टेम्पो या अन्य वाहन ज्वाला तोप की तरफ से गुमानपुरा की तरफ जाने वाले वाहन ज्वाला तोप के पास से बल्लभबाड़ी रोड होकर कोटड़ी की ओर जा सकेंगे।

Read More: कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों की जान को खतरा, कलक्टर-कमिशनर तक की नहीं सुनते डॉक्टर

शाम 5 बजे बाद अग्रसेन सर्किल से किशोर सागर, लक्खी बुर्ज की तरफ व बड़ तिराहे से बारहदरी की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। जेडीबी कॉलेज, बड तिराहे होकर एरोड्रम आ जा सकेंगे। वहीं ज्वाला तोप, न्यू क्लॉथ, गीता भवन, जयपुर गोल्डन, लक्खी बुर्ज पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। बड़ तिराहा व जनाना घाट के बीच सुबह से ही वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। जुलूस के दौरान सकतपुरा, कोटा बैराज, किशोरपुरा गेट व गढ़ पैलेस, कैथूनीपोल थाने से वाहनों ही आवाजाही बंद रहेगी।

Read More: सावधान कोटावासियों! हाड़ौती में कहर बरपा रहा पिस्सू, 3 दिन में 3 लोगों की हो चुकी दर्दनाक मौत

पीओपी की प्रतिमाएं चम्बल में विसर्जित नहीं करें
कोटा. पीओपी की गणेश प्रतिमा को चम्बल में विसर्जित नहीं करने और चम्बल जल के प्रदूषण को रोकने के लिए हमलोग संस्था के आग्रह पर महापौर महेश विजय और अनंत चतुर्दशी आयोजन महोत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।


इसमें हमलोग संस्था के डॉ. सुधीर गुप्ता और बीटा स्वामी ने कहा कि चम्बल में पीओपी की गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने से पानी बहुत अधिक प्रदूषित हो जाता है। इससे चम्बल के जीव-जंतु और वनस्पति को खतरा है। महापौर और अखाड़ा आयोजन समिति सदस्यों ने कहा कि पीओपी के साथ गंदी नालियों का पानी, पॉलीथिन से चम्बल का पानी प्रदूषित हो रहा है। इनको रोकने के लिए भी प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। महापौर और आयोजन समिति सदस्यों ने आश्वासन दिया कि चम्बल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हरसंभव सहयोग करने को तैयार हैं।

Read More: स्क्रब टायफस को पहाड़ों से निकाल मैदानी इलाकों में कैसे लाया पिस्सू, दिल-दिमाग पर क्यों करता अटैक, पढि़ए खास रिपोर्ट...

बैठक में आयोजन समिति के पूर्व प्रभारी नेता खंडेलवाल, रमेश राठौर, प्रभारी राजेन्द्र जैन, शोभायात्रा समिति प्रभारी एवं विभाग मंत्री विहिप जितेन्द्र त्यागी, सहप्रभारी राकेश चतुर्वेदी मठमंदिर प्रमुख विहिप गजेंद्र भार्गव, पूर्व प्रभारी दिनेश सोनी, महेश शर्मा, सहप्रभारी धनराज गुर्जर, सह प्रभारी चंद्रप्रकाश सोनी आदि मौजूद थे।