18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में अनंत महोत्सव का आगाज, राफेल पर होकर सवार सैनिक बन भक्तों के बीच पहुंचे बप्पा, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
Play video

कोटा में अनंत महोत्सव का आगाज, राफेल पर होकर सवार सैनिक बन भक्तों के बीच पहुंचे बप्पा, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Anant Chaturdashi festival : कोटा में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के साथ अनंत महोत्सव का आगाज हो गया है। शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही है।    
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 12, 2019

कोटा. शहर में चतुर्दशी का अनंत उत्साह शुरू हो गया है। ( Anant Chaturdashi ) सूरजपोल दरवाजे के पास गणपति बप्पा का विदाई समारोह चल रहा है। ( Anant Chaturdashi festival ) जहां संत और अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी व अन्य अतिथिगण पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शिक्षा नगरी में चारो ओर भक्त का माहौल है। पूजा-अर्चना के साथ ही शोभायात्रा का काफिला अपने मार्ग पर बढऩे को आतुर है। ( Anant chaturdashi celebrated ) वायु गणेश, अक्षत गणेश समेत गणपति की मनभावन 120 झांकियों का सूरजपोल दरवाजे के पास बैण्डबाजे, डीजे और 60 अखाड़ों के साथ पहुंचना शुरू हो गया है।

Read More: कोटा में अनंत उत्साह शुरू: कुछ ही पलों में महाकाय की महाविदाई में उमड़ेगा जनसैलाब, 120 झांकियां और 60 अखाड़े होंगे शामिल

यहां महाकाय की विदाई के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, आयोजन समिति के अध्यक्ष संत सनातनपुरी, संत प्रेमनाथ, महापौर महेश विजय, सिख समाज के प्रतिनिधि के रूप में देवराज सिंह, रामधाम आश्रम के लक्षमण दास, नवधर्म सभा के संयोजक राम प्रसाद, गोदावरीधाम व्यवस्थापक शैलेंद्र भार्गव, संत दशरथपुरी, महंत गोविंद दास सहित कई संत मौजूद रहे।

Read More: कोटा में चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आएगी पुलिस और आरएसी बटालियन, ड्रोन रखेगा पूरे शहर पर नजर

शोभायात्रा सूरजपोल से शुरू होकर मोखापाड़ा की ओर रवाना हो गई है। जगह-जगह अखाड़ेबाज हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। वहीं, जैसे-जैसे कारवां बढ़ता जा रहा है, वैसे- वैसे लोग शामिल होते जा रहे हैं और भक्ति का समंदर हिलोरे मारता जा रहा है। जहां तक शोभायात्रा पहुंची है, उसके आगे भी लोग गणपति की अगुवानी को पलक पावड़े बिछाए बैठे हैं। छत-मुंडेर व सड़कों के दोनों किनारे श्रद्धालुओं से अटे हुए हैं। शोभायात्रा का पहला सिरा राजपूत छात्रावास के करीब पहुंच गया है। धीरे-धीरे गणपति अपने मार्ग की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई मनभावन झांकियों की कड़ी एक के बाद एक से जुड़ती चली जा रही है।

Read More: अनन्त चतुर्दशी पर कोटा में बंटेंगे 5 लाख आलू बड़े, फ्रूटक्रीम और हलुआ-पूड़ी, दुल्हन की तरह सजी शिक्षा नगरी

भजन मंडलियां कर रही मंत्रमुग्ध
शोभायात्रा के दौरान दो दर्जन भजन मंडलियों के कलाकार भजनों की रसधार बहाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अखाड़ेबाज तलवार, लाठी, चकरी व बनेठियों से हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। जिसे देख शहरवासी रोमांचित हो उठे।

Read More: बड़ी खबर: वैज्ञानिकों की रिसर्च में दावा: कोटा की राख मिटा सकती है डेंगू-मेलरिया का नामों-निशान

यहां से गुजरेगी शोभायात्रा
कैथूनीपोल, गंधीजी की पुल, सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार, चौड़ा रास्ता, रामपुरा, आर्यसमाज होते हुए किशोरसागर तालाब की पाल पहुंचेगा। यहां गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।