6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामूहिक बलात्कार मामले में एक और आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार, विधि के विरुद्ध संघर्षरत चार बालकों को निरुद्ध किया

less than 1 minute read
Google source verification
सामूहिक बलात्कार मामले में एक और आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार मामले में एक और आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

कोटा. कोटा जिले के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि नाबालिग बालिका को बहला-फु सलाकर अपहरण कर सामूहिक बलात्कार के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफ लता प्राप्त की है। गौरतलब है कि 6 मार्च को पीडि़ता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दो आरोपी नाबालिग को बैग दिलाने के नाम पर झालावाड़ ले गए थे और वहां अपराधियों को सौंप कर आए थे। आरोपियों ने झालावाड़ में पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। इस प्रकरण में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा विधि के विरुद्ध संघर्षरत चार बालक निरुद्ध किए हैं। प्रकरण में अब तक कुल 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक चौधरी का कहना है कि इस मामले में शीघ्र ही चालान पेश किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इस प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्य जुटाए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन खुद इस प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं। प्रतिदिन केस के बारे में अपडेट लिया जा रहा है।