19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा ने जेईई-मेन के 16 सवालों को दी चुनौती, पढि़ए, कौन-कौन से हैं वो प्रश्न

एनटीए ने जेईई मेन अप्रेल पेपर के प्रश्न पत्र, रिकॉर्डेड रिस्पांस और आंसर-की जारी की। इसमें कोटा के कोचिंग विशेषज्ञों ने 16 सवालों को चुनौती दी है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 15, 2019

Challenge of jee mains Answer key

कोटा ने जेईई-मेन के 16 सवालों को दी चुनौती, पढि़ए, कौन-कौन से हैं वो प्रश्न

कोटा. एनटीए ने जेईई मेन अप्रेल पेपर के प्रश्न पत्र, रिकॉर्डेड रिस्पांस और आंसर-की जारी की। इसमें कोटा के कोचिंग विशेषज्ञों ने 16 सवालों को चुनौती दी है। जबकि
एनटीए ने जेईई मेन अप्रेल में मात्र एक सवाल को ड्रॉप किया है, जो कि 10 अप्रेल को सुबह की शिफ्ट के पेपर में शामिल था। यह करंट इलेक्ट्रिसिटी टॉपिक से संबंधित सवाल है, जबकि 12 अप्रेल को हुए दोनों पारियों के पेपर पूर्णतया त्रुटि रहित रहे।

Read More: नवमी की पूजा करने जयपुर से बूंदी आया युवक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

पेपर एनसीईआरटी आधारित रहा। अकार्बनिक कैमेस्ट्री के कॉर्डिनेशन कैमेस्ट्री टॉपिक से कुछ ऐसे सवाल हैं जो एनसीईआरटी में शामिल नहीं हैं। विद्यार्थी अपने आंसर को सत्यापित करने के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज द्वारा दी गई आंसर-की को स्वयं के लिए आधार बना सकते हैं। कोटा की कोचिंग फैकल्टीज की ओर से आंसर-की का विस्तृत अध्ययन किया गया है। इसमें यह सामने आया।

Read More: एमबीएस अस्पताल के अफसरों ने सरकार को लूटा, 5 लाख की चीज 13 लाख में खरीद 8 लाख आपस में बांटे

8 अप्रेल : मॉर्निंग स्लॉट में फिजिक्स में 3 सवालों के आंसर गलत हैं। इसमें बदलाव हो सकता है। इनमें दो सवाल ज्योमेट्रिकल ऑप्टिक्स व एक सवाल हीट केटीजी टॉपिक से संबंधित है। इवनिंग स्लॉट में भी फिजिक्स में ही इलेक्ट्रोमेग्नेटिक वेव्ज के एक सवाल का उत्तर त्रुटिपूर्ण है। कैमेस्ट्री में बायोमोलीक्यूल टॉपिक से पूछे गए एक प्रश्न का कोई भी उत्तर सही नहीं है। इसके लिए बोनस अंक मिल सकते हैं

Read More: स्पीड से दौड़ रहा बजरी से भरा ट्रोला मकान में घुसा, बाल-बाल बचे घर में सो रहे परिवार के 6 सदस्य

9 अप्रेल : मॉर्निंग स्लॉट में कुल पांच प्रश्नों के उत्तर त्रुटिपूर्ण लग रहे हैं। इसमें से चार सवाल फि जिक्स के एरर, केटीजी, वेव ऑप्टिक्स एवं रोटेशन टॉपिक्स से संबंधित हैं, जबकि एक सवाल मैथेमेटिक्स में क्वाडेटिक टॉपिक से है। ईवनिंग स्लॉट में एक सवाल फि जिक्स के सिग्निफि केंट डिजिट टॉपिक से है। इसका उत्तर त्रुटिपूर्ण लग रहा है।


10 अप्रेल : मॉर्निंग स्लॉट में एक सवाल मैथ्स के सर्किल टॉपिक से, एक सवाल फिजिक्स के केटीजी टॉपिक से एवं एक सवाल कैमेस्ट्री के लोजन डेरिवेटिव टॉपिक से संबंधित है। इनके उत्तर त्रुटिपूर्ण हैं। एक प्रश्न को एनटीए द्वारा ड्रॉप किया गया है। ईवनिंग स्लॉट में दो सवालों के उत्तर में परिवर्तन संभव है। इसमें एक सवाल फि जिक्स के इलास्टिसिटी टॉपिक एवं दूसरा कैमेस्ट्री विषय में अक्रिय गैस रेडॉन का परमाणवीय सिम्बल के स्थान पर रेडियम लिखा होने के कारण कोई उत्तर नहीं मिला।

Read More:चुनावी नारों में त्रीकोणिय मुकाबला: भाजपा-कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहा स्वीप, पढि़ए कैसे-कैसे नारे...

उत्तरों को ही चैलेंज कर सकेंगे
इस बार भी सवालों की जगह विद्यार्थी मात्र गलत उत्तरों को ही चैलेंज कर सकते हैं। प्रश्न पत्र व रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के लिए जनवरी की अपेक्षा अप्रेल में एक दिन कम दिया गया। जनवरी में 14 से 17 तक का समय दिया गया था, जबकि अप्रेल में 14 से 16 तक का ही समय दिया गया।