22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पूंजीपति ले रहे आरक्षण का लाभ, सवर्णं गरीबों की हालात खस्ता ‘

आरक्षण उसे मिले जिसे वास्तव में जरूरत है, चम्बल नदी में किया सांकेतिक जल सत्याग्रह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 10 Jun 2018, 11:16 PM IST

brahaman

'पूंजीपति ले रहे आरक्षण का लाभ, सवर्णं गरीबों की हालात खस्ता '

कोटा. आरक्षण में क्रीमिलेयर के विरोध में रविवार को ब्राह्मण कल्याण परिषद व समता आंदोलन समिति की ओर से भीतरिया कुंड परिसर में युवाओं, महिलाओं ने चम्बल नदी में सांकेतिक जल सत्याग्रह किया। सुबह आठ से दस बजे तक चले सत्याग्रह के दौरान पदाधिकारी, कार्यकर्ता आरक्षण विरोधी नारे लगाते रहे।

Read more :मानसूनी हवाओं की ताकत देखिए, खिलौने की तरह उडऩे लगा आदमी

ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने कहा कि एससी, एसटी चर्ग के निर्धन लोगों का आरक्षण के बाद भी कल्याण नहीं हुआ। एक निर्धारित पूंजीपति लोग ही इस व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं। आज भी आरक्षित वर्ग के गरीब परिवार गरीब ही हैं। उनके उत्थान के लिए परिषद ने जल सत्याग्रह कर सांकेतिक प्रदर्शन किया है।

Read More: रसोई तक पहुंची किसानों के गुस्से की आंच

परिषद के संभागीय युवाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, महामंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि आरक्षण में क्रीमिलेयर सिस्टम लागू करने के विरोध में राजस्थान में यह पहला सांकेतिक जल सत्याग्रह है। बावजूद इसके सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

BIG NEWS: पाकिस्तान की जेल में 5 साल से बंद है बूंदी का जुगराज, बेटे की तलाश में पिता ने पूरा देश नापा, बिक गए घर-जमीन

समता आंदोलन समिति के संभागीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, अवधेश पाराशर ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति ही आरक्षण के लाभ से वंचित है। आरक्षण का आधार जातिगत नहीं होकर आर्थिक होना चाहिए।

Read More:आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा माली समाज

सत्याग्रह में परिषद के संभागीय महामंत्री ब्रजराज गौतम, शहर अध्यक्ष बृजेशकांत शर्मा, महामंत्री हर्षित गौत्तम, युवाध्यक्ष सुनील गौतम, महिला प्रकोष्ठ की संभागीय अध्यक्ष डॉॅ. उमा व्यास, हंसा त्यागी, प्रतिभा दीक्षित, डॉ. शीला तिवारी, सुनीता शर्मा आदि शामिल हुए