
कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस मनमानी लूट के शिकार
कोटा. शहर के हैंगिंग ब्रिज स्थित टोल नाके पर वाहनों के ओवरलोडिंग के नाम पर मनमर्जी शुल्क वसूला जा रहा है। वाहन चालकों के अनुमानित वजन बताने व पिछले टोल नाके की पर्ची दिखाने के बाद भी यहां मनमर्जी से पर्ची बनाई जा रही है।
इससे वाहन चालकों को बेवजह चपत लग रही है। टोल नाके पर अभी धर्मकांटा नहीं होने के कारण यहां वाहनों का वजन नहीं हो सकता, इसका फायदा टोल नाके का ठेकेदार उठा रहा है।
पत्रिका संवाददाता ने टोल नाके के पास ही कई ट्रक चालकों से बात की। वाहन चालकों का कहना था कि 9 टन की गाड़ी टोल नाके से पास की जा सकती है, लेकिन वाहन में थोड़ा भी कुछ ज्यादा नजर आते ही ओवरलोड मान लिया जाता है।
जबकि वजन की पर्ची पहले ही धर्मकांटे पर करवा कर बनवा ली जाती है, लेकिन इस पर्ची को टोल नाके वाले नहीं मानते और अपनी मर्जी के अनुसार ओवरलोडिंग का चालान बना देते हैं। टोलकर्मियों द्वारा जबरन टोल वसूला जा रहा है। इसका विरोध किया जाता है तो टोलकर्मी झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। अपशब्द बोलते हैं।
सूत्रों के अनुसार नेशनल हाइवे अथोरिटी द्वारा हैंगिंग ब्रिज पर धर्मकाटा नहीं होने के कारण अभी ठेकेदार को ओवर लोड शुल्क वसूल नहीं करने के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन फिर भी यहां पर जबरन लोगों को से ओवरलोड के नाम पर अधिक राशि वसूली जा रही हैं।
Updated on:
14 Jun 2018 12:50 pm
Published on:
14 Jun 2018 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
