पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार भोजासर जोधपुर निवासी आरोपी भजनाराम विश्नोई सेना का जवान है। वहीं लक्ष्मणराम विश्नोई खारा जोधपुर, बुदुसिंह बाजीगर गंगरोली जिला पटियाला पंजाब, हरजींदर सिंह सिक्ख, कोटली जिला पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं। मामले की जांच संजय कुमार मीणा कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी कल्याण सिंह, प्रीतम सिंह, रामचन्द्र, राकेश, अनुराग सिंह, प्रकाश चन्द व रविकान्त शामिल रहे।