1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की नं. 1 पुलिस के ही अधिकारी ने महिला पुलिस अधिकारी के घर में घुस की थी छेड़छाड़, अब चढ़ा उस पर भी पुलिस का शिंकजा

कोटा. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एएसआई ने करीब एक माह पहले अपने ही विभाग की महिला एएसआई के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 19 Jan 2018, 9:55 AM IST

Arrest

कोटा .

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एएसआई ने करीब एक माह पहले अपने ही विभाग की महिला एएसआई के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। जिसमें एक माह पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में बोरखेड़ा पुलिस ने गुरुवार को आरोपित एएसआई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Read More: बच्चों की जिंदगी से होते खिलवाड को देख प्रतिनिधियों को लगाई लताड़, अपना जमीर तो मत बेचो


पीडि़ता ने बताया कि कैथून निवासी बाबूलाल मेघवाल (59) एसपी कार्यालय में तैनात हैं। वह काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा था। आए दिन अपशब्द कहता और जान से मारने की धमकी देता। गुजरे 18 दिसम्बर को सुबह करीब 9.30 बजे जब वे ड्यूटी पर जाने को तैयार हो रही थी, उस समय वह उनके घर आया और कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा और जबरन अपनी बात मनवाने का दबाव भी बनाने लगा। जैसे ही उन्होंने शोर मचाया, वह वहां से चला गया। इसके बाद उन्होंने एसपी को शिकायत दी।

Read More: जिसकी दहशत से दहल उठा था पूरा कोटा, वो आँखों में मिर्ची झोंकने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

एसपी के आदेश पर बाबूलाल के खिलाफ 20 दिसम्बर को बोरखेड़ा थाने में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज हुआ। इधर, बोरखेड़ा थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि पीडि़ता के बयान व अनुसंधान के बाद गुरुवार को एएसआई बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया, अदालत में पेश करने पर जेल भेज दिया।

Read More: Good News: कोटा के हवाई अड्डे और यूआईटी कार्यालय में बढ़ी सुरक्षा, हो गए कईं इंतजाम

6 माह बाद सेवानिवृत्ति
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाबूलाल की हरकतों को देखते हुए उसे कई बार समझाइश की गई, लेकिन वह नहीं माना। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी हरकते उसे ले डूबी। छह माह बाद ही जुलाई 2018 में वह सेवानिवृत्त होने वाला है।