
कोटा.
जयपुर-कोटा के बीच विमान सेवा शुरू होने के साथ ही यहां हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए सुरक्षा व सुविधा भी बढऩे लगी है। हवाई अड्डे पर एक्सरे व ईटीडी मशीनें तो लग चुकीं, जबकि सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है। लम्बे इंतजार के बाद 29 अगस्त 2017 को कोटा ? से जयपुर के लिए नियमित विमान सेवा सेवा शुरू हुई। सुप्रीम एयरलाइंस के 9 सीटर विमान की यह सेवा सोमवार से शनिवार तक जारी है। जबकि रविवार को अवकाश रहता है। विमान सेवा शुरू होने के बाद से यहां धीरे-धीरे सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
Read More: OMG! बंद हो जाएंगे कोटा के Hostel
पहले आरएसी के जवान तैनात किए। हवाई अड्डा परिसर में यात्रियों के सामान चैक करने की कोई मशीन नहीं थी। इस कारण से अभी तक सामान की मेनुअल चैकिंग की जा रही थी। जिससे न केवल यात्रियों को परेशानी हो रही थी। वरन् इसमें समय भी अधिक लग रहा था। हवाई अड्डा अधिकारी लोकेश निर्वाण ने बताया कि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की ओर से नए साल की शुरुआत में ही यहां के लिए एक्सरे व एक्सप्लोजिव टेस्ट डिटक्टर (ईटीडी) मशीन उपलब्ध करवाई गई है। दो तरह की एक्सरे मशीन हंै जिसमें से एक में छोटे हैंड बैग व दूसरी में बड़े बैगों की जांच हो सकेगी। वहीं ईटीडी मशीन से विस्फोटक व मादक पदार्थों की जांच में सुविधा होगी।
28 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि परिसर में 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिनका काम चल रहा है। करीब एक सप्ताह में यह काम भी पूरा हो जाएगा।
यूआईटी...
नगर विकास न्यास कार्यालय में विभिन्न अनुभागों में कामकाज और वहां आने वाले संदिग्ध लोगों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एकल खिड़की, नगरीय कर अनुभाग, लेखा शाखा, विक्रय शाखा, स्टोर, तहसील रिकॉर्ड, ड्राइंग सेक्शन, कच्ची बस्ती शाखा, अध्यक्ष पोर्च, सचिव गैलेरी, नीलामी हॉल, मुख्य द्वार, पार्किंग स्थल, पार्क और ओपन एरिया सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 27 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। न्यास सचिव ए.एल. वैष्णव ने बताया कि कार्मिक समय पर दफ्तर आ रहे हैं या नहीं और बीच में गायब तो नहीं हो रहे इसकी भी निगरानी की जा रही है। वहीं न्यास में अकारण दखल देने के लिए आने वाले संदिग्धों पर भी इसकी सहायता से अंकुश लगाया जा सकेगा।
Published on:
19 Jan 2018, 9:02 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.