
कोटा. कोटा शहर में लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए जब उन्हें आसमान में सूर्य के चारों ओर एक अनोखी रिंग देखने को मिली। सूर्य के चारों तरफ ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने आसमान में बड़ा गोला बना दिया हो और सूर्य को उसमें कैद कर दिया हो। दिलचस्प नजारा देख लोग चकित रह गए। यह अद्भुत घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है।
लोगों को आसमान में बड़े से गोल घेरे में सूर्य को कैद देखा तो ये नजारा मोबाइल व कैमरों में तस्वीर कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी और लोग बड़ी संख्या में घरों व ऑफिसों से बाहर निकलकर आसमान में सूर्य को देखने लगे। जैसे-जैसे तापमान बढ़ा वैसे-वैसे गोल घेरा कम होने लगा। यह घेरा करीब एक से डेढ़ घंटे तक रहा। शहरवासी इस दिलचस्प नजारा देख रोमांचित हो उठे। पूरे दिन यह घटना लोगों के लिए कौतुहल का विषय बनी रही।
OMG: कोटा में 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा ने गाय के बछड़े का किया शिकार, देखने वालों की थम गई सांसे…

मौसम वैज्ञानिक एपी भाटिया ने बताया कि ने घटना को सामान्य बताते हुए कहा कि जब वातावरण में धूल के अतिसूक्ष्म कणों की मात्रा अधिक हो जाती है तो उसका संपर्क पर्याप्त नमी से हो जाता है। सूरज की किरणों के टकराने पर धूल कण के सम्पर्क में आने वाली नमी किरणों को बिखरा कर एक इंद्रधनुष का घेरा बनाती है। जिससे सूर्य की रोशनी का रिफलेक्शन चेंज होता है और यह प्रक्रिया हमें गोल घेरे के रूप में दिखाई देती है।
Read More: बारां में सर्राफा व्यापारी की चाकू से गला काट कर निर्मम हत्या, जेवरातों से भरा बेग लूटा, वारदात के विरोध में बाजार बंद
खगोलशास्त्री के अनुसार कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटती हैं। इंद्रधनुष बनना नई बात नहीं है। आमतौर पर बरसात में इंद्रधनुष नजर आता है। लेकिन यह अन्य मौसम में भी नजर आ सकता है। इस घटना में इंद्रधनुष का सर्किल सूरज के चारो ओर बना है।
तेजी से शेयर हुई तस्वीरें
बुधवार की घटना को लेकर कितना कौतूहल था, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से शेयर हुई। व्हाट्सएप पर भी लोगों के जरिये भी काफी लोगों ने तस्वीरें खींच कर शेयर की।

लोगों की प्रतिक्रिया
सुबह ऐसा नजारा देखकर हम चौंक गए थे। सूरज के चारो ओर एक बड़ा सा घेरा था। हर कोई अलग-अलग कारण बताते रहे। सच में नजारा देखने लायक था।
-शोयब खान, विज्ञान नगर
ऐसा नजारा मैंने पहली बार आसमान में देखा कि सूरज किसी गोले में कैद था। आमतौर पर ग्रहण के दौरान सूर्य के आसपास कोई गोल घेरा दिखता है। लेकिन यह तो बिल्कुल ही अलग था।
-राकेश नामा, संजय नगर
सुबह दोस्त का फोन आया कि आसमान में सूर्य को देखो, मैने कारण पूछा तो उसने कहा अपने आप समझ आ जाएगा। जब मैं घर से बाहर निकल कर आसमान की तरह देखा तो नजारा वाकई बेहद अद्भुत था। दृ़श्य बिलकुल ऐसा लग रहा था जैसे किसी हॉलीवुड फिल्म में दिखाई देता है।
-मजहर खान, तिलक नगर
